उन्नाव में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, तलवार और तब्बल से हमले में युवक की मौत
उन्नाव। बांगर्मऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंजमुरादाबाद कस्बे के खलियाना मोहल्ले में बुधवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने तलवार और तब्बल (धारदार हथियार) से हमला कर दिलशाद उर्फ पप्पू (35 वर्ष), पिता मुर्तजा को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल दिलशाद को अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026