बिजनौर में पुलिस चेक पोस्ट के बाहर खुलेआम गुंडागर्दी: युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूसों और लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पुलिस चेक पोस्ट के ठीक बाहर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बर्बरतापूर्वक पीट दिया। पीड़ित को सड़क पर गिराकर लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा गया।
घटना के समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस जगह मारपीट हो रही है, वहाँ पुलिस चेक पोस्ट मौजूद है, लेकिन घटना के वक्त चेक पोस्ट से पुलिस गायब रही।
हालांकि वीडियो में पृष्ठभूमि में पुलिस का सायरन जरूर सुनाई दे रहा है, लेकिन मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026