मड़वास में प्रेम-प्रसंग का मामला: मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, युवती के साथ बनाया बंधक; वीडियो वायरल
सीधी। जिले के मड़वास क्षेत्र से प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ युवती से मिलने पहुँचे उसके प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रेमी और युवती दोनों को रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती और युवक दोनों फर्श पर रस्सियों से बंधे हुए बैठे हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026