हरदोई में तेज आंधी-बारिश से तबाही: सीतापुर रोड पर गिरे भारी-भरकम पेड़, हाइवे पर लगा लंबा जाम; कार पर भी गिरा पेड़
हरदोई। जिले में तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के चलते बांधा पुलिया के पास सीतापुर रोड पर कई भारी-भरकम पेड़ उखड़कर सीधे सड़क पर जा गिरे। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची और सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।
इसके अलावा, गौसगंज-संडीला मार्ग पर भी आंधी के कारण एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। आंधी-बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026