वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में आगमन पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल जी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
यात्रा देवगवां, पिपारिया, बंजारी चौक होते हुए बिरसा मुंडा चौक पहुंची, जहाँ महापुरुष भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
तत्पश्चात बेलियाछोट में आयोजित चौपाल में माननीय राज्य मंत्री जी ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा को समर्पित 25 वर्षों की प्रेरणा से यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को घर-घर पहुंचा रही है।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत रक्तदान, आंगन मिलन और विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आइए, हम सभी राष्ट्र निर्माण और सेवा के इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#anuppur
2 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026