वडनगर से वाराणसी जा रही 'सेवा संकल्प यात्रा' के अनूपपुर जिले के चंदनघाट आगमन पर मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल जी ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री जी स्वयं बाइक चलाकर यात्रा में शामिल हुए और यात्रियों के साथ ग्राम सरई पहुंचे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराई (पुष्पराजगढ़) में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा भाव और 'विकसित भारत' के संकल्प को यह यात्रा जन-जन तक पहुंचा रही है।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत रक्तदान, प्रतियोगिताएं और समाज सेवा से जुड़े विविध कार्य किए जा रहे हैं।
हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश 🌳
कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री जी, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम जी एवं यात्रियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और नागरिकों से प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#anuppur