Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Anuppur

@proanuppur
762Followers
0Following
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 7 से 9 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नवीन एवं छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना तथा पात्र युवाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत मतदान केन्द्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में बुधवार को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सामतपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर द्वारा नवीन मतदाताओं के नाम ऑनलाइन जोड़ने की कार्यवाही भी की गई। मतदान केन्द्र सामतपुर में वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री संजय चौधरी एवं बीएलए उपस्थित रहे।

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, एसडीएम अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल एवं तहसीलदार श्री वेद प्रकाश ने बीएलओ की बैठक लेकर अभियान की समीक्षा की। इस दौरान वार्ड पार्षद श्री अनिल पटेल, श्री प्रवीण सिंह, जनप्रतिनिधि श्री जय किशन बियानी एवं नवीन मतदाता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम जोड़ने के निर्देश दिए। अभियान में 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से फॉर्म-6 भरवाए जा रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@ceompsveep
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@ceompsveep
ग्राम पंचायत पपरौड़ी की श्रीमती श्याम बाई राठौर के परिवार के लिए हर महीने मिलने वाला निःशुल्क राशन घर की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले खाद्यान्न से उन्हें परिवार के लिए राशन की व्यवस्था करने में सहूलियत होती है।

श्याम बाई बताती हैं कि घर के खर्च में राशन की अहम जरूरत होती है। ऐसे में योजना के तहत मिलने वाला निःशुल्क खाद्यान्न परिवार के लिए बड़ी मदद है। राशन मिलने से बाजार से खाद्यान्न खरीदने पर होने वाला खर्च कम होता है और बची राशि का उपयोग घर की दूसरी आवश्यक जरूरतों में किया जा सकता है।

वे कहती हैं कि समय पर मिलने वाला राशन परिवार के लिए राहत देता है। जरूरत के समय सरकार की ओर से मिलने वाली यह सहायता उनके जैसे परिवारों के लिए काफी उपयोगी है। योजना का लाभ मिलने पर श्याम बाई राठौर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘बदलते दौर का मध्य प्रदेश’ के अंतर्गत अनूपपुर जिले की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका का वितरण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को किया गया।

पुस्तिका के माध्यम से अनूपपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। इस दौरान नागरिकों को जिले की विकास गाथा से अवगत कराया गया तथा विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित इस पुस्तिका के माध्यम से जिले के विकास की दिशा में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों एवं विभिन्न उपलब्धियों को संक्षिप्त एवं सहज रूप में नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने पुस्तिका में प्रकाशित विकास संबंधी जानकारी में रुचि दिखाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान 

अनूपपुर निवासी श्रीमती प्रियंका मिश्रा जी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान 

अनूपपुर निवासी श्रीमती श्याम बाई राठौर जी को हर महीने निःशुल्क राशन योजना का लाभ मिल रहा है, इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘सेवा ज्योति कलश’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल तथा अनूपपुर विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा और सुना।

कार्यक्रम के दौरान संदीप शिवहरे की टीम ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने उपस्थित नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके पश्चात राज्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए निकलने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरहरकला में मंगलवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने महिलाओं से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।

सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परिवार की खुशहाली की आधारशिला है। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने तथा महिलाओं को योजनाओं के प्रति जागरूक करने की बात कही।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला कल्याण से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े हितग्राहियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजीता भगत सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान 

अनूपपुर निवासी श्रीमती मिर्जा लोहार जी ने समूह लोन के माध्यम से अपना स्वयं का रोजगार स्थापित किया, इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान 

अनूपपुर निवासी श्रीमती अनीता सिंह बघेल जी को कल्याणी योजना के तहत हर महीने पेंशन का लाभ मिल रहा है, इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
अनूपपुर के निवासी श्री विकास गुप्ता जी को उद्यम क्रांति योजना के तहत मिला लाभ, जिससे उन्होंने अपना स्वयं का रोजगार किया स्थापित, इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना से जुड़कर जमुना कॉलरी की श्रीमती पूजा रजक अपने फूल-माला और सेहरा बनाने के काम को आगे बढ़ा रही हैं। शादी-विवाह और अन्य अवसरों के लिए वे फूल-माला और सेहरा तैयार करती हैं। स्थानीय मांग के साथ अब आसपास के क्षेत्रों से भी उन्हें ऑर्डर मिलने लगे हैं।

पूजा ने नगरपालिका के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने के बाद पंजीयन कराया। प्रथम चरण में उन्हें 10 हजार रुपये का ऋण मिला। इससे उन्होंने फूल, धागा और माला व सेहरा बनाने में लगने वाली अन्य सामग्री खरीदी। समय पर पहली किस्त चुकाने के बाद उन्हें 20 हजार रुपये की दूसरी किस्त मिली। इसके बाद नियमित भुगतान के आधार पर 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त भी प्राप्त हुई। इस तरह तीनों चरणों में उन्हें कुल 80 हजार रुपये की ऋण सहायता मिली।

पूजा बताती हैं कि ऋण मिलने के बाद जरूरत के अनुसार सामग्री पहले से रखना आसान हुआ है। इससे एक साथ अधिक ऑर्डर मिलने पर उन्हें काम पूरा करने में सुविधा होती है। उनके बनाए फूल-माला और सेहरा अब जमुना कॉलरी के साथ अनूपपुर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंच रहे हैं। वे भुगतान के लिए डिजिटल लेनदेन का भी उपयोग कर रही हैं।

पूजा रजक कहती हैं कि पीएम स्वनिधि योजना से मिली सहायता ने उनके छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहारा दिया। नियमित रूप से ऋण की किस्तें चुकाने से उन्हें योजना के अगले चरणों में भी ऋण की सुविधा मिली। वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
हुनर को बनाया आत्मनिर्भरता का आधार 

PMEGP योजना से साकार हुआ रेस्टोरेन्ट शुरू करने का सपना 

नीलम बनी गृहिणी से उद्यमी इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग द्वारा मैकल पार्क अमरकंटक में स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन प्रातः कालीन बेला में आयोजित किया गया। योग एवं ध्यान सत्र में विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिक आदि शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराते हुए योग के लाभ तथा महत्व पर प्रकाश डाला।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जिले के ग्राम पपरोड़ी निवासी श्रीमती अरुणा पनिका के परिवार के जीवन में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना खुशहाली और राहत लेकर आई है। परिवार में चार सदस्य हैं। सीमित खेती-बाड़ी होने के कारण पहले परिवार की खाद्यान्न संबंधी जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहता था। ऐसे में हर माह मिलने वाला निःशुल्क राशन उनके परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है।

अरुणा पनिका ने बताया कि उन्हें पिछले तीन वर्षों से मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत नियमित रूप से निःशुल्क राशन प्राप्त हो रहा है। योजना के माध्यम से मिलने वाले राशन से अब परिवार की भोजन संबंधी चिंता काफी हद तक दूर हो गई है। नियमित खाद्यान्न उपलब्ध होने से परिवार को आर्थिक संबल मिला है और वे अन्य आवश्यक घरेलू जरूरतों को भी बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शासन की इस योजना से उनके परिवार को न केवल खाद्य सुरक्षा मिली है, बल्कि निश्चिंतता और आत्मविश्वास भी बढ़ा है�
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अनूपपुर द्वारा 31 यूनिट तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। 

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान महादान है। 

रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते, जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी एमडी पैथोलॉजी डॉ नीलेश द्विवेदी, नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका नागपुरे, पिंकी चौधरी लैब टेक्नीशियन श्री भाई लाल पटेल, श्री रामलाल राठौर सहित अन्य स्टाफ का शिविर में उल्लेखनीय सहयोग रहा।

इस संबंध में सीएमएचओ डॉ अलका तिवारी ने बताया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में 15 यूनिट तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में 25 यूनिट रक्त का संग्रह शिविर के माध्यम से किया गया है। सभी रक्तदातों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 7 अक्टूबर 2026 को अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री जायसवाल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा के जिला स्तरीय एवं कोतमा के कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल सुबह 8:30 बजे बिजुरी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर पहुंचेंगे। राज्य मंत्री श्री जायसवाल सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात सुबह 11 बजे सर्किट हाउस, अनूपपुर पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। सुबह 11:10 बजे अनूपपुर से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यमंत्री श्री जायसवाल सुबह 11:50 बजे गांधी चौक, कोतमा पहुंचेंगे, जहां वे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने पसान नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 10, भालूमड़ा निवासी दिलशाद अहमद के सब्जी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की है। कई वर्षों से सब्जी विक्रय का कार्य कर रहे दिलशाद के लिए व्यवसाय में पूंजी बढ़ाने की जरूरत थी। नगरपालिका परिषद पसान से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसके लिए पंजीयन कराया।

योजना के तहत दिलशाद को प्रथम चरण में 10 हजार रुपये का ऋण मिला। उन्होंने इस राशि से सब्जियों का स्टॉक बढ़ाया। समय पर ऋण चुकाने पर उन्हें द्वितीय चरण में 20 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। तीनों चरणों में कुल 80 हजार रुपये की ऋण सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को धीरे-धीरे मजबूत किया और सभी किश्तों का समय पर भुगतान किया।

व्यवसाय में डिजिटल भुगतान को भी अपनाया है, जिससे उन्हें कैशबैक का लाभ मिला। स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत परिवार की प्रोफाइलिंग के माध्यम से उन्हें अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिला है। वर्तमान में दिलशाद ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन किया है।

दिलशाद बताते हैं कि योजना से मिली पूंजी ने उन्हें अपने व्यवसाय में जरूरत के अनुसार निवेश करने और उसे बेहतर ढंग से संचालित करने का अवसर दिया। अब वे अपने सब्जी व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पखवाड़े में नवांकुर संस्था सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण संस्था द्वारा सरस्वती शिशु विद्यालय, बिजुरी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिजुरी एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 1100 लोगों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

इस दौरान नागरिकों को आंखों की नियमित जांच, उचित देखभाल एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री सरमन साकेत, विद्यालय के प्राचार्य श्री बृज किशोर शर्मा, प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र पटेल, नवांकुर संस्था सारथी के अध्यक्ष श्री निखिल कुमार, सह-सचिव श्री प्रयाग पाण्डेय एवं परामर्शदाता श्रीमती सरिता त्रिपाठी जनप्रतिनिधि श्रीमती सपना दीपक मौर्य सहित विद्यार्थी, संस्था के कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना पथ विक्रेताओं और स्ट्रीट वेंडर्स को उनके व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ऋण सुविधा मिलने से कई छोटे व्यवसायियों को अपने काम को व्यवस्थित करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। अमरकंटक की वंदना जायसवाल भी योजना से लाभान्वित होकर अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित कर रही हैं।

अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 09 मेन मार्केट निवासी वंदना मनिहारी की दुकान संचालित करती हैं। दुकान पर नारियल, प्रसाद और मनिहारी सामग्री का विक्रय होता है। पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण दुकान की जरूरतों को पूरा करने और मरम्मत कराने में उन्हें परेशानी होती थी।

नगर परिषद अमरकंटक से योजना की जानकारी मिलने के बाद वंदना ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लिया। भारतीय स्टेट बैंक, अमरकंटक शाखा से उन्हें 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। उन्होंने इस राशि का उपयोग दुकान की आवश्यकताओं और व्यवसाय के लिए किया।

वंदना बताती हैं कि ऋण मिलने के बाद दुकान के लिए जरूरी सामान जुटाना आसान हुआ। व्यवसाय को नियमित रूप से चलाने में सुविधा मिली और आमदनी में भी वृद्धि हुई। इससे परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें पहले की अपेक्षा सहूलियत मिली।

पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ने के बाद वंदना के परिवार की स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रोफाइलिंग भी की गई, जिससे परिवार को अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिला।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने छोटे व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में मदद की है। नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7, रजावार, जमुना कॉलरी निवासी श्री बलराज बिंद भी योजना से लाभान्वित होकर अपने स्टेशनरी व्यवसाय को दोबारा व्यवस्थित कर आगे बढ़ा रहे हैं।

बलराज बिंद विगत कई वर्षों से स्टेशनरी सामग्री के विक्रय का कार्य कर रहे थे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और पूंजी की कमी के कारण कुछ समय के लिए उनका व्यवसाय प्रभावित हुआ और आमदनी कम हो गई। ऐसे समय में उन्हें व्यवसाय को फिर से व्यवस्थित करने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। नगर पालिका से पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने योजना के तहत पंजीयन कराया।

सत्यापन के बाद बलराज को योजना का प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उन्हें प्रथम चरण में 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने स्टेशनरी सामग्री का स्टॉक बढ़ाकर अपना व्यवसाय दोबारा शुरू किया। प्रथम चरण का ऋण समय पर चुकाने के बाद उन्हें द्वितीय चरण में 20 हजार रुपये का ऋण मिला। इस राशि का उपयोग भी उन्होंने अपने व्यवसाय में किया, जिससे दुकान में स्टेशनरी सामग्री की उपलब्धता बढ़ी और व्यवसाय बेहतर तरीके से चलने लगा।

बलराज ने द्वितीय चरण के ऋण की सभी किस्तों का समय पर भुगतान कर दिया है। अब उन्होंने योजना के तृतीय चरण में 50 हजार रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही वे अपने व्यवसाय में डिजिटल लेनदेन का भी उपयोग कर रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम सरई निवासी श्रीमती अनीता सिंह ने आजीविका मिशन से जुड़कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है। बी.ए. तक शिक्षा प्राप्त अनीता सिंह आज गांव में सीएससी केंद्र का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही परिवार द्वारा किराना व्यवसाय और कृषि कार्य भी किया जा रहा है। इन गतिविधियों से परिवार को प्रतिमाह लगभग 18 से 20 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। समूह से मिले सहयोग, प्रशिक्षण और ऋण सुविधा ने अनीता को अपनी क्षमता के अनुसार काम शुरू करने का अवसर दिया।

अनीता बताती हैं कि विवाह से पहले वे अपनी माता सुधा बाई के साथ ग्राम डबनिया में रहती थीं। उनकी माता स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। घर में समूह की गतिविधियों को देखते हुए अनीता को भी इस कार्य में रुचि हुई। 12वीं के बाद उन्होंने आजीविका मिशन से जुड़कर सीआरपी के रूप में कार्य किया। वर्ष 2021 में उनका विवाह ग्राम सरई निवासी श्री सुनील सिंह के साथ हुआ। विवाह के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के उद्देश्य से उन्होंने अप्रैल 2021 में नर्मदा स्वयं सहायता समूह की सदस्यता ली।

समूह से जुड़ने के बाद अनीता को बीसी सखी का प्रशिक्षण मिला। प्रशिक्षण में मिली जानकारी से उन्हें डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग से संबंधित कार्यों को समझने में मदद मिली। इसके बाद उन्होंने गांव में ही सीएससी केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया। इसके लिए समूह से 40 हजार रुपये का सीआईएफ ऋण लेकर कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और बायोमेट्रिक उपकरण खरीदे। बाद में केंद्र के विस्तार के लिए सीसीएल के माध्यम से 95 हजार रुपये का अतिरिक्त ऋण लिया। भारतीय स्टेट बैंक की करपा शाखा से संबद्ध होकर वे गांव में लोगों को विभिन्न डिजिटल और बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने लगीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमगंवा एवं करनपठार में गौशालाओं के शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए गए। करनपठार में गौशाला का लोकार्पण पुष्पराजगढ़ विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को तथा अमगंवा में गौशाला का लोकार्पण जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने फीता काटकर किया।

करनपठार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री फुन्देलाल सिंह मार्को ने कहा कि गौशाला के प्रारंभ होने से क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने गौशाला के बेहतर संचालन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।

अमगंवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने कहा कि गौशाला के माध्यम से निराश्रित गौवंश को संरक्षण एवं देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने गौशाला के सुचारु संचालन में ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

दोनों स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गौशालाओं के प्रारंभ होने से क्षेत्र में निराश्रित गौवंश के संरक्षण, देखभाल एवं उचित प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
ग्राम पंचायत थानगांव के ग्राम कुदरी निवासी श्रीमती अनीता सिंह बघेल के लिए कल्याणी पेंशन योजना नियमित आर्थिक सहारे का माध्यम बनी है। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन प्राप्त हो रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

अनीता सिंह बघेल बताती हैं कि हर माह मिलने वाली पेंशन की राशि उनके लिए उपयोगी है। इससे दैनिक जरूरतों से जुड़े छोटे-छोटे खर्च पूरे करने में सहूलियत होती है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें जरूरत के समय आर्थिक संबल मिलता है।

कल्याणी पेंशन योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अनीता सिंह बघेल के लिए यह पेंशन उनके जीवन में आर्थिक सहारे का माध्यम बनी है और उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए संबल प्रदान कर रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना से पुष्पराजगढ़ तहसील के ग्राम धीरू टोला निवासी अंकित अरुण जायसवाल को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। योजना के अंतर्गत 15 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने मोटर पार्ट्स एवं वाहन रिपेयरिंग का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय शुरू किए दो वर्ष हो चुके हैं और वर्तमान में उनका व्यवसाय अच्छी तरह संचालित हो रहा है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

अंकित बताते हैं कि वर्ष 2024 में उनकी पढ़ाई का अंतिम चरण चल रहा था। इसी दौरान राजेंद्रग्राम के करौंदी तिराहा के पास उनका नया घर भी तैयार हो रहा था। उनके पिता श्री अरुण कुमार जायसवाल ने उन्हें सलाह दी कि आगे की पढ़ाई और करियर की शुरुआत में अभी कुछ समय है, इसलिए इस दौरान कोई व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। पिता की सलाह के बाद अंकित ने व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी की व्यवस्था हेतु बैंक से संपर्क किया।

बैंक से उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की जानकारी मिली। अंकित बताते हैं कि उनके घर के आसपास का क्षेत्र ट्रांसपोर्ट हब की तरह है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही रहती है और वाहनों की रिपेयरिंग का काम भी बड़े स्तर पर होता है। उन्होंने इसी को ध्यान में रखते हुए मोटर पार्ट्स एवं वाहन रिपेयरिंग का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। बैंक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना के अंतर्गत उन्हें 15 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ और उन्होंने वर्ष 2024 में अपना व्यवसाय शुरू कर दिया।

अंकित बताते हैं कि व्यवसाय शुरू करने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई होती थी। व्यवसाय शुरू होने के बाद आमदनी में सुधार हुआ और अब वे परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं। बैंक ऋण की किश्तें भी वे नियमित रूप से समय पर जमा कर रहे हैं। अंकित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि योजना के माध्यम से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला।