Public App Logo
Profile Picture

Ambar Verma

@usr99426380
541Followers
0Following
घर में महिला कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज
हाथ में चप्पल पकड़कर स्कूल जाते हैं बच्चे
एनएचएम संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग पर संगठन को मिली बड़ी सफलता

हरदोई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा एनएचएम संविदा कर्मचारियों की विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश के 72 जनपदों में ज्ञापन दिए गए थे। इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश से वार्ता हुई।

वार्ता के उपरांत कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए आज स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार पात्र संविदा कर्मचारी दिनांक 03 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संगठन ने इसे प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों की एकजुटता, संघर्ष एवं लगातार किए जा रहे संगठनात्मक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया है तथा इस निर्णय के लिए मिशन निदेशक महोदया का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ जावेद खान ने कहा कि संगठन संविदा कर्मचारियों की अन्य न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए भी इसी प्रकार मजबूती से प्रयास जारी रखेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, 17 घायल
जलभराव से निजात दिलाने के लिए सपा नेता ने डीएम से लगाई गुहार
सिस्टम फेल! तीन महीने से पानी में डूबा वैष्णो नगर
ट्रैक्टर पर पहुंचे सपा नेता, जनता ने जनप्रतिनिधियों को सुनाई खरी-खोटी बोली इस बार देंगे सपा को वोट

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के वैष्णो नगर मोहल्ले में तीन महीने से कमर तक भरे जलभराव को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलभराव के कारण पूरा क्षेत्र नरकीय स्थिति में तब्दील हो चुका है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, एम्बुलेंस और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं और पूरी बरसात बीत जाने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं आया।मीडिया के कैमरों पर अपना दर्द और गुस्सा बयां करते हुए मोहल्ले वासियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। निवासियों ने कहा, "वोट लेने के समय नेता हमारे पास नजर आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक कोई सुध लेने वाला नहीं होता।"इसी बीच, स्थानीय जनता ने सपा नेता के प्रयासों की सराहना की। मोहल्ले वासियों के अनुसार, सपा नेता कमर तक भरे पानी के बीच खुद चलकर उनकी समस्याओं को सुनने आते हैं और उन्होंने अपने स्तर से दो बार क्षेत्र से पानी निकलवाने तथा गंदगी साफ कराने का काम भी कराया है। इस मदद से प्रभावित होकर जनता ने कहा कि वे इस बार समाजवादी पार्टी को वोट देंगे। आज एक बार फिर सपा नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर जलमग्न वैष्णो नगर पहुंचे और स्थानीय निवासियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन मिलाकर समस्या से अवगत कराने का प्रयास किया, हालांकि जिलाधिकारी के अर्दली ने फोन उठाया और जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव दीपू, रामू यादव, रणबीर बहादुर राजवंशी, आशुतोष यादव, विकास, श्याम गुप्ता, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
कार से लखनऊ जा रहे व्यापारी से बदमाशो ने पांच किलो चांदी लूटी
रिमझिम बारिश
बावन मार्ग पर भिठारी के पास हादसा, मां बेटे और दामाद की मौत
मन्नापुरवा पॉवर हाउस में भरा पानी, पंप से निकालने का प्रयास
आफ़त की बारिश, दो की गई जान, कई गिरे मकान
गणेश मूर्ति विसर्जन
भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
नए डीएम राहुल पांडेय ने संभाला पदभार
बोले : जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता...

हरदोई।नवागंतुक जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने मंगलवार को कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

डीएम राहुल पांडेय ने कहा कि लोगों की समस्याओं की समय से सुनवाई हो और उनका प्रभावी समाधान कराया जाए, इस पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही शासन की सभी प्राथमिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली को जनहित और समयबद्ध समाधान पर केंद्रित रखने की बात कही।
बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी का श्रृंगार
हत्याहरण तीर्थ में ममेरे भाइयों की डूबने से मौत
अनुनय झा मुरादाबाद, राहुल पांडेय बने हरदोई डीएम
पति ने घर में पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर
युवक को दोस्तों ने पिलाई शराब, कार में बांधकर घसीटा, रिपोर्ट दर्ज
<nis:link nis:type=tag nis:id=hardoinews nis:value=hardoinews nis:enabled=true nis:link/>
मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर कर्मचारियों ने उठाए गंभीर सवाल

दवाओं की कमी, अस्पताल भवन की मरम्मत और कार्यालयों के स्थानांतरण को लेकर शासन से हस्तक्षेप की मांग

हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर चिकित्सकों और कर्मचारियों में असंतोष सामने आया है। अस्पताल कर्मियों की ओर से शासन को भेजे गए पत्र में प्रशासनिक दबाव, कार्यालयों के स्थानांतरण, दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल भवन की मरम्मत और महत्वपूर्ण अभिलेखों के रखरखाव सहित कई गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। कर्मचारियों ने शासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक हस्तक्षेप और समस्याओं के समाधान की मांग की है।

कर्मचारियों के अनुसार मई 2021 में जिला पुरुष एवं महिला चिकित्सालय को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध किए जाने के बाद से अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई बदलाव हुए हैं। शासन को भेजे गए पत्र में पीएमएस संवर्ग के चिकित्सकों, एनएचएम से जुड़े चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों पर विभिन्न स्तरों से मौखिक एवं लिखित दबाव बनाए जाने की शिकायत की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे कार्य का वातावरण प्रभावित हो रहा है और उन्हें अनावश्यक मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यालयों के स्थानांतरण पर भी जताई चिंता

पत्र में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष एवं महिला चिकित्सालय के कार्यालयों को मेडिकल कॉलेज के आईपीडी भवन की चौथी मंजिल पर स्थानांतरित किए जाने के दबाव का भी उल्लेख किया गया है। कर्मचारियों ने अस्पताल के पुराने अभिलेखों की सुरक्षा और उनके व्यवस्थित रखरखाव को लेकर चिंता जताई है।

कर्मचारियों का कहना है कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेख लंबे समय से अस्पताल की व्यवस्था का हिस्सा हैं। ऐसे में कार्यालय स्थानांतरण से पहले इन रिकॉर्डों के सुरक्षित संरक्षण, पहुंच और रखरखाव की स्पष्ट व्यवस्था किया जाना जरूरी है। पत्र में एक दिव्यांग वरिष्ठ सहायक को चौथी मंजिल पर बैठने के लिए कहे जाने का मामला भी उठाया गया है। कर्मचारियों ने इसे व्यावहारिक कठिनाई से जोड़ते हुए दिव्यांग कर्मचारी की सुविधाओं और सुगम आवागमन को ध्यान में रखकर व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

दवाओं की उपलब्धता पर उठे सवाल

अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ा एक प्रमुख मुद्दा दवाओं की उपलब्धता का भी है। कर्मचारियों ने मुख्य औषधि भंडार में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध न होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दवाओं की उपलब्धता प्रभावित होने की स्थिति में मरीजों और उनके तीमारदारों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ औषधि भंडार की व्यवस्था की समीक्षा की जाए, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

महिला अस्पताल के भवन की हालत को लेकर भी चिंता

महिला चिकित्सालय के भवन की स्थिति को लेकर भी कर्मचारियों ने सवाल उठाए हैं। पत्र के मुताबिक अस्पताल में लंबे समय से रंगाई-पुताई और आवश्यक मरम्मत का कार्य नहीं होने के कारण वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम सहित कई हिस्सों में सुधार की आवश्यकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल की मरम्मत और नवीनीकरण को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से मांग रखी गई, लेकिन अपेक्षित स्तर पर कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा महिला अस्पताल परिसर में संचालित पीपीसी कार्यालय को भी मेडिकल कॉलेज के आईपीडी भवन में स्थानांतरित किए जाने के दबाव का उल्लेख पत्र में किया गया है।

समाधान नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी

चिकित्सकों और कर्मचारियों ने शासन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर अस्पताल की प्रशासनिक एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा कराने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी सामूहिक धरना देने के लिए मजबूर हो सकते हैं। हालांकि, कर्मचारियों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्राचार्य ने कहा कि मांगों पर जल्द होगा विचार

मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने कहा कि स्टाफ के सभी कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ऐसे में अब कर्मचारियों की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर प्रशासन की कार्रवाई और समस्याओं के समाधान को लेकर आगे की स्थिति महत्वपूर्ण होगी।
मारपीट के बाद पति ने दांत से काटी नाक
<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदोई nis:value=हरदोई nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=hardoinews nis:value=hardoinews nis:enabled=true nis:link/>
केजीबीवी की छात्राओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन गीत गाकर दी बधाई
सई नदी में डूबे भाई बहन के शव बरामद
सर्राफा दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में समय 2 बजे सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने अपने अपने सीएचसी पर बैठक कर सर्व सम्मति ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया। ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को चुना तथा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पीएमएस संघ के अध्यक्ष डा जितेंद्र श्रीवास्तव व पीएमएस संघ सचिव डा प्रवीण दीक्षित की संरक्षता में सम्पन्न हुई। सभी कर्मचारियों ने एक मत होकर पुनः डॉ जावेद ख़ान को जिलाध्यक्ष व डॉ रामलखन गुप्ता को महामंत्री अपना चुना। डॉ जावेद ख़ान ने अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके बीच लम्बे समय से अध्यक्षता कर रहे है। आप सभी के बीच बहुत कुछ सीखने को मिला आप सबका अगर साथ रहा और भी बेहतर कार्य करेगे। आप सबकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वही डॉ रामलखन गुप्ता ने धन्यवाद दिया। सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों का एनएचएम संघ के संरक्षक डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव व प्रवीण दीक्षित ए भरोसा दिलाया की एनएचएम संघ की हर जायज़ माँग में पीएमएस संघ साथ खड़ा रहेगा। वही वकील अहमद,अनिरुद्ध मिश्रा,आशीष वर्मा,मनोज तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो डॉ जुवेर,डॉ रघुनाथ,नैनीस सौरव आदि उपाध्यक्ष चुने गए ख़ालिद हुसैन शानू मीडिया प्रभारी सुमित डॉ सोनिया प्रवक्ता महिला संगठन मंत्री रूवी पाल सपना को महिला प्रवक्ता व संगठन मंत्री व मो रफ़ी को एडिटर चुना गया।