सांदीपनि विद्यालय में मना मानसिक स्वास्थ्य दिवस
----
शा. सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनोचिकित्सक डॉ. गायत्री मितल द्वारा विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
उन्होंने सकारात्मक विचार और ऊर्जा प्राप्त कर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और खुशहाल जीवन जीने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने नियमित रूप से व्यायाम, पर्याप्त नींद तथा उचित आहार अपनाने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार खंडेलवाल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
8 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026