डीइओ ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
----
जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने सांदीपनि शासकीय विद्यालय, विजयपुर का भ्रमण कर विद्यालय भवन में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों, प्रयोगशाला, छत तथा अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा शेष कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा एवं आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं निर्माण कार्य से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
12 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026