रायपुरा एवं सोई में साथिया प्रशिक्षण आयोजित
राज्य सलाहकारों ने की सहभागिता
----
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एनएचएम भोपाल से राज्य सलाहकार श्री साकेत शुक्ला एवं श्री पुष्कर उपाध्याय ने श्योपुर जिले का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान रायपुरा पंचायत भवन में आयोजित साथिया प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं संबंधित साथियों से किशोर स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव में आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से साथिया का चयन किया गया है। साथिया किशोर-किशोरियों को जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। यह गतिविधि प्रत्येक माह रविवार को आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा सकल प्रजनन दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इसके पश्चात सोईकलां सब-सेंटर पर प्रशिक्षित साथियों से किशोर स्वास्थ्य विषय पर प्रश्न-उत्तर किए गए तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने और किशोरों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर आरकेएस के नोडल अधिकारी डॉ. के.एल. पचोरिया, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आर.बी. शाक्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. हेमंत रावत, जिला सलाहकार आरकेएसके श्री अमित श्रीवास, दक्ष फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026