Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SHEOPUR

@projssheopur
1241Followers
0Following
बड़ौदा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण
 ----
कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, मेरा युवा भारत केन्द्र श्योपुर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू सुमन, उपाध्यक्ष श्री दारा सिंह बंजारा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ गोपाल आचार्य, रेडक्रॉस पदाधिकारी श्रीमती निर्मला आचार्य, श्री सत्यनारायण सुमन, बीएमओ डॉ राघवेन्द्र भदौरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएन सक्सेना, श्री आरबी शाक्य, बीपीएम श्री सचिन, बीसीएम सुश्री नीतू तोमर, बीईई श्री श्याम अग्रवाल, मेरा युवा भारत की और से श्री गणेश शर्मा, सुश्री तनवी दुबे आदि मौजूद रहे तथा रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कैंप नोडल अधिकारी डॉ मुकेश मीणा तथा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकीय टीम द्वारा 323 मरीजों की जांच कर परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत 39 लोगों की नेत्र जांच, 58 महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 16 मरीजों की मानसिक रोग जांच, 68 की बीपी और शुगर जांच तथा 36 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। किशोरी बालिकाओं को 10  एचपीवी और 34 टीडी टीके लगाए गए। 02 हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जबकि अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 60  मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए आमजन से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
पराली- नरवाई प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
  ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में खरीफ 2026 में प्रभावी तरीके से पराली-नरवाई प्रबंधन के संबंध में जागरूक करने के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र बड़ौदा में पांच दिवसीय फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। 

इस अवसर पर अध्यक्ष कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत श्री गिरधारी लाल बैरवा, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ श्री नरेन्द्र सिंह चौधरी एवं युवा संयोजक भारतीय किसान संघ श्री जितेन्द्र मीणा तथा 40 प्रगतिशील धान उत्पादक कृषकों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आदि उपस्थित रहें। 

श्री नरेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा पराली-नरवाई प्रबंधन विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुये कृषि यंत्रों द्वारा केसे प्रबंधन किया जाये को किसानों को समझाइश दी गई। श्री जितेन्द्र मीणा द्वारा भी अपने विचारों से उपस्थित सभी किसानों को अवगत कराया कि कोई भी किसान नरवाई नही जलाये और वैज्ञानिक पद्धति से पराली का प्रबंधन करें, इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है।

डॉ. लाखन सिंह गुर्जर वैज्ञानिक द्वारा नरवाई प्रबंधन के माध्यम से भूमि, जल एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुये कृषि यंत्र जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, बायोवेस्ट डी कम्पोजर के उपयोग को विस्तार से समझाया गया। डॉ. चन्द्रभान सिंह वैज्ञानिक द्वारा नरवाई-पराली प्रबंधन हेतु मिट्टी के आधार पर पराली प्रबंधन के यंत्रों को उपयोग करने की सलाह दी गई। नॉडल अधिकारी डॉ. यू सी. शर्मा द्वारा किसानों को पराली- नरवाई न जलाने की सलाह देते हुये भूमि की उर्वरा शक्ति कैसे बढ़ाई जाये और भविष्य में इस प्रबंधन से आने वाली पीढी को किस प्रकार लाभ मिलेगा इस पर विस्तृत चर्चा की गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
नमो सेवा- अनकही कहानियां पर वीरपुर में नुक्कड नाटक का मंचन
25 वर्षो के विकास कार्यो पर आधारित प्रस्तुतियां हुई
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में नमो सेवा- अनकही कहानियां गतिविधि अंतर्गत नुक्कड नाटक के माध्यम से गत 25 वर्षो में हुए विकास कार्यो एवं कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृति संचालनालय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश व्यापी जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में श्योपुर जिले में अनिरुद्ध तिवारी के नाट्य निर्देशन में अनुकृति समाज सेवा समिति ग्वालियर द्वारा नुक्कड़ नाटक नमो अनकही कहानियां का मंचन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वीरपुर में किया गया।  

नुक्कड नाटक में उमंग शर्मा अंशुल यादव प्रांजल राजावत तरुण तिवारी ऋषभ शर्मा संदीप लोधी युवराज शर्मा र्वनिक दाते शिवानी शर्मा प्रदीप कुशवाह सुंदरम किसान आदि कलाकारों ने अभिनय किया। 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपुर श्री आकाश रावत ने नुक्कड़ नाटक के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र पाल जादौन, मंडल महामंत्री श्री सूरज माहौर, श्री निरंजन जादौन, श्री सनी मांझी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा फूड बास्केट का वितरण
 ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा आज क्षय रोगियों को फूड बॉस्केट का वितरण किया गया। 

जिला चिकित्सालय के सभागर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एन.के. रावत, केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनीष नागौरी, सचिव  श्री मधुसूदन गौड, श्री रामकिशोर गर्ग, श्री विपिन गर्ग, श्री मानसिंह राठौर, श्री मनीष शुक्ला, श्री दीनदयाल गुप्ता, श्री गोपाल गुप्ता, श्री शंकर गुप्ता, श्री कपिल गर्ग, श्री सोनू पारिक आदि मौजूद रहे। 

 जिला केमस्टि एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनीष नागौरी के नेतृत्व में 25 क्षय रोगियों को फूड बॉस्केट प्रदान की गई। इसी प्रकार सिविल सर्जन डॉ एसएन बिंदल द्वारा भी 10 किटो का वितरण किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
आंगन मिलन सेवा अंतर्गत कराहल विकासखण्ड में आयोजन 01 अक्टूबर से
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा  26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक ‘‘आंगन मिलन सेवा’’ गतिविधि संचालित की जा रही है।  जिसकेे अंतर्गत विकासखंड श्योपुर एवं कराहल में तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 01 अक्टूबर, 03 अक्टूबर एवं 05 अक्टूबर को आयोजित किये जायेंगे। जबकि विकासखंड विजयपुर में उक्त कार्यक्रम दिनांक 28 से 30 सितम्बर में आयोजित किये जा रहे है। साथ ही श्योपुर, बड़ौदा एवं विजयपुर के शहरी क्षेत्र में 26 से 28 सितम्बर 2026 में कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। 

 इसमें प्रथम दिवस 01 अक्टूबर को बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियां अंतर्गत बच्चों को खेल एवं मनोरजंक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य परीक्षण तथा फल व मिठाई का वितरण किया जावेगा। द्वितीय दिवस 03 अक्टूबर को मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संवाद अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी परामर्श दिया जावेगा।

 इसी प्रकार तृतीय दिवस 05 अक्टूबर को मेरी कहानी मेरी सफलता कार्यक्रम अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों से लाभार्थी माताओं के अनुभव साझा किये जायेंगे। महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे ने बताया कि कराहल विकासखण्ड अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों पर 01 अक्टूबर से शुरू हो रहे कार्यक्रमों में आमंत्रण के लिए बच्चों की माताओं की पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा गाथा का प्रभावी नाट्य मंचन
सांदीपनि एवं कन्या विद्यालयों में हुए आयोजन
 ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में नमो सेवा- अनकही कहानियां गतिविधि अंतर्गत नुक्कड नाटक के माध्यम से गत 25 वर्षो में हुए विकास कार्यो एवं कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं।

सेवा संकल्प अभियान के नमो सेवा गाथा नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन विजयपुर नगर स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल एवं संदीपनि स्कूल में किया गया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल में किए गए प्रमुख कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास की यात्रा को मंच पर जीवंत किया। 

सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृति संचालनालय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश व्यापी जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में श्योपुर जिले में श्री अनिरुद्ध तिवारी के नाट्य निर्देशन में अनुकृति समाज सेवा समिति ग्वालियर नुक्कड नाटक में उमंग शर्मा अंशुल यादव प्रांजल राजावत तरुण तिवारी ऋषभ शर्मा संदीप लोधी युवराज शर्मा र्वनिक दाते शिवानी शर्मा प्रदीप कुशवाह सुंदरम किसान आदि कलाकारों ने अभिनय किया। 

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक दंडोतिया, प्राचार्य श्री अजय समाधियां, श्री गणेश जाटव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, श्री कैलाश सिरोठिया, अगरा मंडल अध्यक्ष श्री रामलखन कुशवाह, जिला सह कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्रीधर गुर्जर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी श्री सौरभ जादौन, जिला मीडिया संयोजक श्री दिव्यांश शर्मा, श्री भरत शर्मा, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नेपाली शाक्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री श्री साहब सिंह आदिवासी, श्री भरत शर्मा गावंडी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को देश के विकास, सेवा और जनकल्याण के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए विजयपुर की तीन छात्राओं का चयन
----
कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल विजयपुर की तीन प्रतिभावान छात्राओं कु. अंजली जादौन, कु. रास्ती जाटव एवं कु. अनन्या कुशवाह का राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

छात्राओं के चयन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक दंडोतिया, विद्यालय के प्राचार्य श्री गणेश जाटव, भाजपा विजयपुर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुद्गल, श्री अखिलेश शर्मा, श्री सौरभ जादौन, खेल अधिकारी श्री बृजेंद्र शर्मा सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि छात्राओं का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन विजयपुर नगर एवं विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
रात्रि गश्त के दौरान पकडे दो शराब तस्कर
  ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोडे के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रहे है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोडे ने बताया कि आबकारी वृत श्योपुर बड़ौदा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान के 2 शराब तस्करों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोटरसाइकिल से अवैध रूप से ग्रामीण इलाकों में खपाने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों से कुल 54 बल्क लीटर देशी मदिरा मोटर साइकिल सहित बरामद की गई। बरामद की गई सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपए है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री संजीव कुमार धुर्वे, आबकारी आरक्षक श्री कोक सिंह रावत, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री मोनू शाक्य, नगर सैनिको की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा की कहानी

नलजल योजना में ग्राम गिरधरपुर में ग्रामीणों को घर पर मिल रहा स्वच्छ जल
-
Chief Minister, MP 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण जारी
 ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का 07 दिवसीय प्रशिक्षण पॉलिटेक्निक कॉलेज बाईपास रोड श्योपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आपदा प्रबंध मुख्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार वॉलिंटियर्स डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री अश्विनी कुमार सूद के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर श्री ब्रजमोहन नरवरिया और सब इंस्पेक्टर श्री राहुल शर्मा और रेस्क्यू टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

स्थानीय आपदा प्रबंधन और होमगार्ड विभाग की ओर से नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के लिए 100 वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और आपातकालीन स्थितियों के दौरान जान-माल और पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यावहारिक गुर सीख रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षकों ने वॉलिंटियर्स को प्राथमिक उपचार, आग बुझाने की तकनीक, भूकंप और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव कार्य और भीड़ नियंत्रण के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
समाज में स्वच्छता सेवा की अलख जगाना जरूरी
माय भारत के सेवा पखवाड़े के तहत हुआ स्वच्छता अभियान
  ----
शहर के टोड़ी बाजार स्थित एकलव्य वनवासी आश्रम में आज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत केन्द्र श्योपुर की जिला युवा अधिकारी सुश्री विनीता चौधरी के मार्गदर्शन में मुक्तिबोध युवक मंडल, श्योपुर के सहयोग से स्वच्छता अभियान सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया गया। 

इस मौके पर छात्रावास के छात्रो ने सामुहिक रूप से छात्रावास परिसर में साफ करते हुए विकसित भारत क्विज काम्पटीशन में भागीदारी की। इस दोरान प्रमुख रूप से अधीक्षक भुकन सिंह चोहान, रविकांत गौतम, गिर्राज किशोर शर्मा, तनवी दुबे सहित छात्र मौजूद रहे।

 इस मौके पर अधीक्षक श्री चोहान ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत उनके छात्रावास में साफ सफाई का अभियान चलाया गया, जिससे छात्रो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है ओर नियमित रूप से सभी ने सामुहिक स्वच्छता का संकल्प लिया है। यह अभियान युवाओ के लिए प्रेरणादायक है जिसके माध्यम से उनमें स्वच्छता का भाव जागृत हुआ है, स्वच्छता स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है क्योंकि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ मनुष्य का आभूषण होता है। इस मौके पर सभी छात्रो ने माय भारत द्वारा आयोजित की जा रही विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में भागीदारी करते हुए रजिस्टेªशन भी किया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश, विद्यार्थियों ने जगाई जनजागरूकता
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में नमो सेवा- अनकही कहानियां गतिविधि अंतर्गत पीजी कॉलेज श्योपुर के तत्वाधान में नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा के निर्देशन में पाली रोड पर आयोजित नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। 

 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने का संदेश दिया। साथ ही सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने और कचरे का उचित निपटान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों के प्रभावी संवाद और अभिनय ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया।

नाटक में पवनसुत योगी, महावीर मीणा, गौरव वैष्णव, काजल रेगर, पारुल सोनी, मोहित कछवा, गायत्री बंजारा एवं पिंकी आदिवासी ने भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन डॉ. सीमा चौकसे ने किया।

कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र हरदेनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. अजीत सिंह एवं प्रो. शालू दुबे का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
जिला जेल मे श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
 ----
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला जेल श्योपुर में स्वच्छता श्रमदान कर साफ सफाई की गई है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश मीणा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादोन आदि उपस्थित रहें। 

 कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बताया कि स्वच्छता सेवा अभियान के तहत जेल परिसर में संस्थान के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमे कैदियों व संस्थान के कर्मचारियों ने अलग अलग स्थानो की सफाई की व कचरे को व्यवस्थित करके एकत्रित किया और कहा की जेल को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये स्वच्छता जरूरी है स्वच्छता हमारे स्वस्थ और सुखी जीवन का हिस्सा है। 

     इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश कुमार मीणा द्वारा बताया गया की यह स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अलग अलग स्थानों पर चलाया जा रहा है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
आजीविका का साधन बनी मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना 
सहरिया जनजाति के हितग्राही हो रहे लाभान्वित
सेवा संकल्प अभियान -सफलता की कहानी
 ----
पशुपालन विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना सहरिया जनजाति के हितग्राहियों के लिए आजीविका का साधन बन रही है। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में इस योजना का लाभ आदिवासी हितग्राहियों को मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना सहरिया जनजाति के लोगों को पशुपालन से जोडने का कार्य कर रही है। इस योजना के तहत मात्र 10 प्रतिशत की अंशदान राशि पर दो भैस यूनिट प्रदाय की जाती है। जिससे दुग्ध उत्पादन कर सहरिया पशुपालक लाभ अर्जित कर रहे है। इस योजना में 90 प्रतिशत अनुदान राशि मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। 

श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम मऊ निवासी आदिवासी महिला श्रीमती रामश्री बाई पत्नि श्री जगदीश आदिवासी को इस योजना में तीन माह पूर्व लाभ प्रदान किया गया है, जिसके तहत तिहग्राही द्वारा 12 हजार 500 रूपये की अंशदान राशि जमा की गई और हितग्राही को एक भैस प्रदान की गई। वर्तमान में भैस 8  लीटर दूध दे रही है, जिसका विक्रय कर श्रीमती रामश्री बाई आदिवासी का परिवार लगभग 500 रूपये प्रतिदिन की आमदनी कर रहा है, योजना के द्वितीय चरण में अब हितग्राही को दूसरी भैस भी प्रदान की जायेगी, जिससे उसकी आमदनी दोगुनी हो जायेगी। 

उक्त योजना के तहत मिली भैस के माध्यम से सहरिया परिवार को न केवल दूध, दही और घी की व्यवस्था हुई है, बल्कि दूध बेचकर परिवार 500 रूपये प्रतिदिन कमा भी रहा है। दूसरी भैस प्राप्त होने के बाद उसकी आमदनी एक हजार रूपये प्रतिदिन तक बढ जायेगी।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
रघुनाथपुर और बरोली में साथिया प्रशिक्षण आयोजित
तम्बाकू मुक्त श्योपुर बनाने शपथ का आयोजन
 ----
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड विजयपुर के शासकीय हाई स्कूल रघुनाथपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरोली पर साथिया (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर  डॉ. राघवेंद्र कर्ण ने उपस्थित किशोर-किशोरियों (साथिया) को प्रशिक्षण के महत्व और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि साथिया अपने साथी किशोरों के स्वास्थ्य और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर श्री साहिब कुरैशी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन जीने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंत में तम्बाकू मुक्त श्योपुर की शपथ भी ली गई। 

इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग से बी पी एम श्री दिलीप डंडोतिया, बी सी एम श्री कमल किशोर,काउंसलर श्री जीतेन्द्र शाक्य,ट्रेनर श्री ओमप्रकाश पाठक, श्री दीपक शर्मा, श्री मुकेश जाटव आदि मौजूद रहें। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों के सशक्तिकरण हेतु अनुगूंज से उद्घोष 
एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
 -----
माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के बच्चों तक अवसर की समानता, किशोरों को सामाजिक, भावनात्मक डिजिटल और शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने के लिए ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और जागरूकता से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनुगूंज से उद्घोष राज्यव्यापी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऑनलाईन यू-ट्यूब के माध्यम से किया गया।

इस अनुक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बीएल प्रजापति द्वारा मां सरस्वती जी एवं महात्मा गांधी जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर उक्त एक दिवसीय ऑनलाईन कार्यशाला का आयोजन जिला न्यायालय परिसर श्योपुर स्थित ए.डी.आर भवन में किया गया।

इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में बताया कि श्रवण एवं वाक् वाधित समुदाय के बच्चों सहित प्रत्येक दिव्यांगजन को सम्मान, अवसर की समानता तथा न्याय तक निर्वाद पहुंच बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों की सहायता से दिव्यांगजनों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किये और विधिक सहायता से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। साथ ही उपस्थित श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों द्वारा ऑनलाईन कार्यशाला में विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका व संकेत वाणी एंड्रॉइड ऐप के साथ मुफ्त कानूनी सहायता हेल्पलाईन आदि के बारे में सांकेतिक भाषा में समझाया गया।

उक्त ऑनलाईन कार्यक्रम के अंतिम सत्र में माननीय न्यायामूर्ति श्री अल्पेश वाई कोगजे, माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश और म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक द्वारा उदबोधन दिया गया एवं राष्ट्रगान जन गण मन द्वारा कार्यकम का समापन किया गया।

इस अवसर पर श्री सुशील कुमार, विशेष न्यायाधीश, श्री संजय गोयल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सुश्री प्रतिष्ठा अवस्थी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती बबीता होरा शर्मा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी मजूमदार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमोघ अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती मनदीप कौर सेहमी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री ऋचा भट्ट, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री पूर्वी राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व सुश्री भव्या गुप्ता, प्रथम सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्योपुर के न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश, श्री ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष, जिला अभिभाषक संघ, सुश्री अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री शरद जैन, सचिव, जिला अभिभाषक संघ, श्री अशोक यादव, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारीगण, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के अधिकारीगण एवं श्रवण एवं वाक् वाधित बच्चें मुख्य रूप उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
हर नागरिक के ह्रदय में स्थापित हो एकात्म मानवतावाद
सीएमसीएलडीपी क्लास में मनी पं. दीनदयाल जयंती
  ----
पीजी कॉलेज श्योपुर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू की कक्षा में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन के मार्गदर्शन में रविवार को पं दीनदयाल जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें युवा समाजसेवी श्री गिर्राज किशोर शर्मा ने मार्गदर्शन दिया।
 
इस मौके पर प्रारम्भ में पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री विप्लव शर्मा द्वारा प्रेरणा गीत का गायन किया। इस के बाद मुख्य वक्ता श्री गिर्राज किशोर शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जीवन से सीख लेकर आगे बढने की जरूरत है उन्होंने कितने कठिन परिस्थितियों में अपनी शिक्षा पूर्ण कर अपना जीवन समाज और देश को समर्पित कर दिया, पंडित दीनदयाल जी ने एकात्मक मानववाद के सिद्धांत पर कार्य किया। कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओ से भी संवाद किया तथा एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत को लेकर विचार प्रकट किये गये। इस दौरान मेंटर श्री लक्ष्मणराव शिंदे, श्री भगवानलाल शर्मा, श्री सुमिंदर कौर सहित छात्र छात्राऐं मौजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopir nis:value=sheopir nis:enabled=true nis:link/>
नमो सेवा- अनकही कहानियां पर नुक्कड नाटको का मंचन
25 वर्षो के विकास कार्यो पर आधारित प्रस्तुतियां हुई
  ---
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में नमो सेवा- अनकही कहानियां गतिविधि अंतर्गत नुक्कड नाटक के माध्यम से गत 25 वर्षो में हुए विकास कार्यो एवं कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत संस्कृति संचालनालय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश व्यापी जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में श्योपुर जिले में अनिरुद्ध तिवारी के नाट्य निर्देशन में अनुकृति समाज सेवा समिति ग्वालियर द्वारा नुक्कड़ नाटक नमो अनकही कहानियां का मंचन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडौदा, नगर पालिका परिषद कार्यालय श्योपुर, शा कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा में किया गया।  

नुक्कड नाटक में उमंग शर्मा अंशुल यादव प्रांजल राजावत तरुण तिवारी ऋषभ शर्मा संदीप लोधी युवराज शर्मा र्वनिक दाते शिवानी शर्मा प्रदीप कुशवाह सुंदरम किसान आदि कलाकारों ने अभिनय किया। इसी क्रम में 29 सितंबर को प्रातः 09 बजे पालीवाल चौक कराहल तथा दोपहर 12 बजे एकलव्य स्कूल कराहल में नाटय प्रस्तुति होगी। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित
डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग की दी जानकारी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्राम वीरपुर, गोहटा एवं गढ़ी में डिजिटल साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों एवं बुजुर्गों को डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न डिजिटल सेवाओं तथा उनके सुरक्षित उपयोग की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल फोन, इंटरनेट, ऑनलाइन सेवाओं तथा डिजिटल माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं के उपयोग के संबंध में विस्तार से समझाया गया। ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बताया गया कि आज के समय में डिजिटल तकनीक का उपयोग शिक्षा, शासकीय सेवाओं, बैंकिंग, संचार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आसानी से किया जा सकता है। इसके साथ ही डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सावधानी बरतने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया।

बुजुर्गों एवं ऐसे ग्रामीणों को विशेष रूप से डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई, जो स्मार्टफोन एवं ऑनलाइन माध्यमों के उपयोग से कम परिचित हैं। उन्हें मोबाइल में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का उपयोग करने तथा विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई। वहीं स्कूली विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देना तथा आमजन को आधुनिक तकनीक एवं ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ना रहा। डिजिटल साक्षरता के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ अधिक आसानी एवं सुविधा से प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाने का प्रयास किया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल में श्री अरमान आदिवासी को मिली अनुग्रह सहायता 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान - सेवा की कहानी 
स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
NRLM 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
एसपी ने किया मानपुर थाने का निरीक्षण,चाक चोबंद मिली व्यवस्थाएं 
-----
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा आज मानपुर थाने का  निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने मे सभी व्यवस्थाएं चाक चोबंद मिली 

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने थाने के  निरीक्षण के दौरान विभिन्न दस्तावेजों और संधारित किये जाने वाले रिकार्ड रजिस्टरो का अवलोकन किया। इसके साथ ही दर्ज अपराधों में अब तक हुई कार्यवाही और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी श्री सतीश दुबे सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

एसपी श्री मोती उर रहमान को सभी स्टॉफ वर्दी पहने तथा प्रोटोकॉल के अनुसार मिला थाना परिसर मे साफ सफाई और भवन का रख रखाव भी बेहतर पाया गया प्रोटोकॉल के अनुरूप निरिक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाये चाक चोबंद पायी गई।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
SP Sheopur 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प यात्रा की सेसईपुरा में हुई भव्य आगवानी 
श्योपुर में पौधरोपण के साथ ही संवाद कार्यक्रम का आयोजन
 ----
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में वडनगर-वाराणसी जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले में द्वितीय यात्रा के आगमन अवसर पर गत रात्रि को सेसईपुरा में भव्य आगवानी की गई। इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, श्री बाबू सिंह यादव, श्री मेहरबान सिंह यादव, राजकुमार गुर्जर, श्री भरत सिंह गुर्जर, श्री चरण सिंह यादव आदि मौजूद रहें। 

वडनगर-वाराणसी जल, जन, सेवा संकल्प यात्रा का रात्रि विश्राम श्योपुर में रहा। श्योपुर जिले में यात्रा के दौरान रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय श्योपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया, इस दौरान प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाने और पौधे को वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, श्री राजबहादुर मारू सहित सेवा संकल्प यात्रा के सदस्य उपस्थित रहे। 

इसके अलावा शासकीय क्रीडा परिसर ढेगदा में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, भाजप जिला उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र जाट, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, श्री राजबहादुर मारू, सहायक आयुक्त श्री राकेश गुप्ता, प्राचार्य श्री एमपी पिपरैया एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।    
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
रक्तदान शिविर ढोढर में 28 एवं बडौदा में 30 को 
  ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे है। सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढोढर में एवं 30 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौदा में रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>
वार्ड 09 में मलेरिया नियंत्रण गतिविधि आयोजित
  ----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में मलेरिया टीम द्वारा श्योपुर के वार्ड क्रमांक 09 टेलीफोन एक्सचेंज के पास मलेरिया नियंत्रण गतिविधियां आयोजित की गई। 

क्षेत्र में 30 लोगों की आर.डी. किट से जांच की गई। साथ ही क्षेत्र में 51 घरों का लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 2 कंटेनरों में मच्छर के लार्वा पाए गए। टीम द्वारा दोनों कंटेनरों में पाए गए लार्वा को अपनी निगरानी में नष्ट कराया गया।

इस दौरान वार्डवासियों को मलेरिया एवं डेंगू से बचाव और नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को घर एवं आसपास पानी जमा न होने देने, पानी से भरे कंटेनरों को प्रत्येक सप्ताह खाली एवं साफ करने तथा जहां पानी जमा होना अपरिहार्य हो, वहां विभागीय निर्देशानुसार नियंत्रण उपाय अपनाने की समझाइश दी गई।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sheopur nis:value=sheopur nis:enabled=true nis:link/>