कन्या महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
----
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गतज जारी सेवा मेरा योगदान गतिविधियों के क्रम में आज नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में शासकीय कन्या आदर्श महाविद्यालय श्योपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिको ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया, श्री कैलाश नारायण गुप्ता, श्री रामलखन नापाखेडली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर एवं श्री राघवेंद्र सिंह जाट, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र अकोदिया, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गौरीशंकर मीणा, श्री ओम राठौर, श्री महावीर मित्तल, रेडक्रॉस सचिव श्री दिनेश दुबौलिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, नगर पालिका श्योपुर के श्री आदित्य चौहान, श्री नीरज निगम, श्री इश्तियाक कुरैशी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई तथा सप्ताह में एक दिन 1 घंटे का श्रमदान कर वृक्ष संरक्षण का कार्य करने का अनुरोध भी किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026