जुतिया पर्व पर
रामगढ़ के सूर्य सरोवर में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित जुतिया पर्व पर सूर्य सरोवर में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि किशोर सरोवर में स्नान करने गया था, तभी गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।