Public App Logo
Profile Picture

KAIMUR NEWS UPDATE

@kaimurnew
206031Followers
18Following
पूर्व मुखिया व समाजसेवी देवेन्द्र नारायण सिंह का निधन, शोक की लहर 

 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड के सहुका पंचायत के पूर्व मुखिया, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष व सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक सदस्य देवेन्द्र नारायण सिंह का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वाराणसी में इलाज के दौरान मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

वे वर्ष 2001-06 और 2011-16 तक मुखिया रहे। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। उनके बड़े पुत्र रांची में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत हैं।

पार्थिव शरीर पैतृक गांव डहरक पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
कैमूर डीएम ने मोहनिया अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, सीओ से स्पष्टीकरण

कैमूर डीएम ने सोमवार को मोहनिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद और अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की गई।

समीक्षा में 3,208 में से 701 दाखिल-खारिज मामले लंबित मिले, वहीं 1,944 परिमार्जन और 360 में से 173 अतिक्रमण मामले लंबित पाए गए। कई मामलों को बिना कारण लंबित रखने पर डीएम ने नाराजगी जताई और अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।

डीएम ने निर्विवाद और निष्पादन योग्य मामलों को अभियान चलाकर शीघ्र निष्पादित करने, संचिकाओं को व्यवस्थित रखने और भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा।
कैमूर डीएम कुमार अनुराग कैमूर एसपी  शिखर चौधरी ने मोहनिया चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

कैमूर डीएम और एसपी ने  मोहनिया चेकपोस्ट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों के आवागमन, जांच और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में उत्पाद, परिवहन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली, कार्यालय और अभिलेखों की समीक्षा की गई। डीटीओ को चेकपोस्ट पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही सीसीटीवी की कार्यशीलता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति और आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुअरिया के समीप मंगलवार भोर 4 बजे शॉर्ट सर्किट से खड़े ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में आकर ट्रक का केबिन, एक टायर और लोड चावल के कुछ बैग जलकर राख हो गए।
कैमूर मोहनिया अंचल कार्यालय पहुंचे डीएम कुमार अनुराग, कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश।
कैमूर डीएम ने वृहद आश्रय गृह और सुरक्षित स्थान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

किशोर न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं पुनर्वास व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने दादर, मोहनिया स्थित वृहद आश्रय गृह एवं चैनपुर के केवा पंचायत स्थित सुरक्षित स्थान और प्रेक्षण गृह परिसर का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों से सीधे संवाद कर आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दादर स्थित आश्रय गृह में बच्चों के खेल-कूद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक आहार एवं कौशल विकास के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बच्चों की नियमित चिकित्सा जांच एवं काउंसलिंग कराने को भी कहा।

केवा स्थित सुरक्षित स्थान की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी निगरानी में सघन जांच, सभी कैमरों की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग, संतुलित भोजन, स्वच्छता एवं भवन रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

नए प्रेक्षण गृह के अब तक संचालित नहीं होने पर डीएम ने विभागीय समन्वय कर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर अविलंब संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ब्रेकिंग कैमूर मोहनिया अंचल कार्यालय पहुंचे डीएम कुमार अनुराग, कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश।
कैमूर डीएम-एसपी ने समेकित चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

कैमूर डीएम कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने समेकित चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कैमूर मोहनिया-आरा मुख्य मार्ग पर मोहनिया थाना क्षेत्र के मंगलम इंटरनेशनल स्कूल के समीप ट्रक की चपेट में आने से 9वीं क्लास की छात्रा की मौत,सड़क जाम
कैमूर जिले के मोहनिया-पटना पथ एनएच-319 पर मंगलवार सुबह विद्यालय जा रही साइकिल सवार छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
मोहनिया में ट्रैफिक चालान से नाराज युवक ने रोका पथ निर्माण मंत्री का काफिला
कैमूर सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव में पलंग पर सो रही महिला को जहरीला सांप ने काटा, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों में चीख पुकार
कैमूर 
ट्रक पलटने से एक छात्रा की मौत, एनएच-30 सिलोधा गांव के पास  लगा जाम।
कैमूर 
 सिलोधा गांव के पास  स्कूली छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हादसा कैसे हुआ, यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
कैमूर चैनपुर 
महदाईच चेक पोस्ट के समीप उत्पाद विभाग  पुलिस ने 27 लीटर शराब के साथ ई रिक्शा चालक को किया गिरफ्तार...
मोहनिया में भूमि विवाद समाधान दिवस, 24 में से 12 मामलों का निष्पादन

मोहनिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद समाधान बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुल 24 मामले आए, जिनमें दोनों पक्षों की दलीलों और राजस्व कागजातों की जांच के बाद 12 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

एसडीएम ने शेष 12 लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भूमि विवादों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान जरूरी है। मौके पर एसडीपीओ मोहनिया, डीसीएलआर मोहनिया, सभी सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
कैमूर डीएम की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सामान्य समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा में जिले में 5,117 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित मिलने पर डीएम ने इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लाभुकों को सीएससी केंद्र या प्रखंड मुख्यालय आने में कठिनाई होने पर विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से घर-घर जाकर प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रमाणीकरण के अभाव में किसी पात्र की पेंशन बाधित नहीं होनी चाहिए।

विवाह मंडप योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने चिन्हित स्थलों पर सर्वसुविधायुक्त विवाह मंडप निर्माण के लिए नियमानुसार विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

सहयोग शिविर के औचक निरीक्षण में वार्डवार बंद पाए गए नल-जल की समीक्षा करते हुए पीएचईडी विभाग को दो दिनों के भीतर सभी बंद नल-जल को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आगामी युवा महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
कैमूर में जनता दरबार में 62 शिकायतें, डीएम ने त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सोमवार को जिले के सभी स्तरों पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए।

डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। आवास योजना से जुड़े आवेदनों पर पात्रता जांच कर पात्रों को अविलंब लाभ देने और अपात्र होने पर स्पष्ट कारण बताने को कहा।

ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार जिला मुख्यालय स्तर पर 18 अधिकारियों ने 46 नागरिकों से संवाद किया, जबकि 11 प्रखंडों में 16 अधिकारियों की मौजूदगी में 40 नागरिकों ने शिकायतें दर्ज कराईं। पंचायत स्तर पर 9 अधिकारियों ने 94 नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को जनता के द्वार तक पहुंचाना और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
अधौरा पुलिस ने बस से 22.50 किलो गांजा बरामद किया, दो तस्कर गिरफ्तार

कैमूर जिले के अधोरा थाना क्षेत्र के करर के समीप अधौरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सवारी बस से 22.50 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
चालान कटने से नाराज बाइक सवार ने रोका मंत्री का काफिला

कैमूर मोहनिया चांदनी चौक पर चालान कटने से नाराज एक बाइक सवार ने  मंत्री के काफिले के सामने बाइक खड़ी कर दी। बाइक हटाने के बाद युवक दोबारा सड़क पर बाइक खड़ी कर धरने पर बैठ गया।

बताया जाता है कि ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान काटा था, जिससे नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने युवक को समझाया।
कैमूर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 265 स्कूलों के 4,400 खिलाड़ी ले रहे भाग

कैमूर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ सोमवार को हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्घाटन जगजीवन स्टेडियम भभुआ में जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने किया। इस दौरान डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और जैतपुर कला के विद्यार्थियों ने ड्रम के साथ मार्च-पास्ट की प्रस्तुति दी।

डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाता है। विद्यालय स्तर की ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

इस वर्ष अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिका 21 खेल विधाओं में भाग ले रहे हैं। फुटबॉल में सबसे अधिक 61 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिले के 265 सरकारी व निजी विद्यालयों के करीब 4,400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रथम दिन एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और ताइक्वांडो का आयोजन हुआ। एथलेटिक्स जगजीवन स्टेडियम में, अंडर-19 फुटबॉल अखलासपुर में और अन्य खेल भभुआ के निर्धारित स्थलों पर हुए।

प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कैमूर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उद्घाटन के बाद डीएम ने स्टेडियम स्थित जिम का निरीक्षण कर उसे और आधुनिक बनाने की बात कही।

मौके पर एसडीएम अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश, डीएवी निदेशक दिनेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कैमूर पुलिस ने गुम हुई चार बच्चियों को भोपाल से बरामद किया

कैमूर पुलिस ने गुम हुई चार बच्चियों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया।

दिनांक 23 सितंबर को वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर भगवानपुर थाने में कांड दर्ज किया गया था, जिसमें बताया गया था कि 22 सितंबर को 4 बच्चियां स्कूल के लिए निकलीं पर घर वापस नहीं आईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशन में थानाध्यक्ष भगवानपुर एवं डीआईयू के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान से प्राप्त लोकेशन के आधार पर भोपाल स्टेशन से चारों बच्चियों को सकुशल बरामद किया।

चारों बच्चियों का माननीय न्यायालय भभुआ में बयान कराने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
कैमूर महुअत पंचायत में आवास सूची से गरीब व्यक्तियों के नाम काटे जाने पर ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे. आवेदन दिया।
कैमूर
मोहनिया में शराब पीने के मामले में 5 व शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कैमूर 
भभुआ बेतरी पेट्रोल पंप के पास दो ई-रिक्शा की टक्कर में मां-बेटी घायल हो गई।
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
Kaimur News Update (@kaimurnew) | Public App