कैमूर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
कैमूर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई, साथ ही बिना हेलमेट, बिना कागजात और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।