जिउतिया स्नान के दौरान दुर्गावती नदी में डूबा 10 वर्षीय बच्चा, मौत - रामपुर गांव में पसरा मातम
कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिउतिया पर्व पर दुर्गावती नदी में स्नान करने गई महिला के साथ गया उसका 10 वर्षीय बेटा नदी में डूब गया।
घटना के बाद हड़कंप मच गया। बच्चे की तलाश में करीब 15-20 लोगों ने नदी में गोता लगाया और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान नारद सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है।