Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
kaimurnew
कैमूर पुलिस की अपील — जागरूक रहें, सुरक्षित रहें | पुलिस उपाधीक्षक साइबर द्वारा साइबर अपराध से बचाव को लेकर दिया गया जन-जागरूकता/सुरक्षा संबंधी संदेश
Mohania, Kaimur
| Oct 4, 2026
MORE NEWS
रामगढ़ के कस्थारी में भीषण सड़क हादसा, 3 घायल, 2 वाराणसी रेफर कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्थारी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरे घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Mohania, Kaimur | Oct 4, 2026
जुतिया पर्व पर रामगढ़ के सूर्य सरोवर में डूबने से 11 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में कोहराम कैमूर जिले के रामगढ़ स्थित जुतिया पर्व पर सूर्य सरोवर में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर सरोवर में स्नान करने गया था, तभी गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Mohania, Kaimur | Oct 4, 2026
कैमूर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया कैमूर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई, साथ ही बिना हेलमेट, बिना कागजात और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।
Mohania, Kaimur | Oct 4, 2026
जिउतिया स्नान के दौरान दुर्गावती नदी में डूबा 10 वर्षीय बच्चा, मौत - रामपुर गांव में पसरा मातम कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिउतिया पर्व पर दुर्गावती नदी में स्नान करने गई महिला के साथ गया उसका 10 वर्षीय बेटा नदी में डूब गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बच्चे की तलाश में करीब 15-20 लोगों ने नदी में गोता लगाया और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नारद सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है।
Mohania, Kaimur | Oct 4, 2026
🚨 कैमूर ब्रेकिंग जिउतिया स्नान के दौरान दुर्गावती नदी में डूबा 10 वर्षीय बच्चा, मौत सोनहन थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत के रामपुर गांव की घटना, बच्चे की तलाश में 15-20 लोगों ने नदी में लगाई गोता सोनहन थाना क्षेत्र के मिरियां पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में जिउतिया पर्व को लेकर दुर्गावती नदी में स्नान करने गई महिला के साथ उसका करीब 10 वर्षीय बेटा भी गया था। इसी दौरान बच्चा नदी में डूब गया। घटना की सूचना के बाद करीब 15-20 लोगों ने नदी में गोता लगाकर काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे के पिता का नाम नारद सिंह बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Mohania, Kaimur | Oct 3, 2026
कैमूर जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2026-27 के दूसरे दिन मैच का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष सरोज रंजन सिंह ने किया।आयोजन स्वास्तिक हीरो के सहयोग से किया जा रहा है।
Mohania, Kaimur | Oct 3, 2026
⚽ कैमूर ब्रेकिंग एमपी कॉलेज खेल मैदान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो मुकाबले, कुदरा ने 2-0 से दर्ज की जीत कैमूर। जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2026-27 के दूसरे दिन ग्रुप-A में स्पोर्ट्स क्लब कुदरा ने फुटबॉल क्लब लालापुर को 2-0 से हराया। कुदरा की ओर से जर्सी नंबर 15 और 14 ने गोल किया। वहीं ग्रुप-B में फुटबॉल क्लब अमेठ और भैंसौला के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष सरोज रंजन सिंह ने किया,जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष निशांत रमन उर्फ प्रिंस सिंह मौजूद रहे।आयोजन स्वास्तिक हीरो के सहयोग से किया जा रहा है।
Mohania, Kaimur | Oct 3, 2026
जालसाजों से कैसे बचें साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने लोगों को किया आगाह...गौर से सुने..और अमल करें
Mohania, Kaimur | Oct 3, 2026