धौलपुर पुलिस को मिला नया तेवर! नेवी अफसर से बने आरपीएस प्रदीप नेहरा ने संभाली डीएसपी की कमान..
धौलपुर में नए डीएसपी प्रदीप नेहरा ने पदभार ग्रहण करते ही साफ कर दिया कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और निकाय व पंचायत चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चंबल नदी से अवैध रेता निकासी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। डीएसपी ने आमजन से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।