Public App Logo
Profile Picture

Bharatpur अभी-अभी

@akash_gupta190
1521Followers
0Following
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह द्वारा भरतपुर-डीग जिला अध्यक्षों और प्रदेश अध्यक्ष को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लगातार घेरने के मामले को लेकर जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा का बयान जारी..
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> बयाना स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत वृहद सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की सफाई की तथा झाड़ियों व खरपतवार को हटाया। एनएसएस प्रभारी प्रो. रमेश बाई मीना और प्रो. नितिन कुमार मीना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय सदस्यों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया, वहीं कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> शहर में नगर निगम द्वारा आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण एव अमृत 2.0 अन्तर्गत सीवरेज कार्य कराया जा रहा है। जिनके अन्तर्गत वर्तमान में अग्रसेन नगर, संधिया नगर, प्रिन्स नगर, शास्त्री नगर आदि कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य प्रगतिरत है। नगर निगम द्वारा वर्तमान में आमजन की सुविधा का दृष्टिगत रखते हुये उक्त कॉलोनियों में निशुल्क हाउस सीवर कनेक्शन कराये जा रहे है। इन कॉलोनियों में उक्त कार्य पूर्ण हाने के पश्चात् जिन मकान मालिकों द्वारा हाउस सीवर कनेक्शन नहीं लिये जायेंगे, उनसे एम.एस.डब्ल्यू नियमों के तहत् 5000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना राशि वसूल की जावेगी एवं मकान मालिक द्वारा निर्धारित समयावधि बाद कनेक्शन आवेदन करने पर नवीन सीवर कनेक्शन शुल्क जोकि लगभग दस हजार रुपये है, वसूल किया जावेगा। उक्त कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन सेप्टिक टैंक को बायपास करते हुये कराये जा रहे है। सेप्टिक टैंक के माध्यम से किसी भी प्रकार के सीवर कनेक्शन नही दियें जावेगें। आमजन से अपील है कि वर्तमान में निशुल्क सीवर कनेक्शन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर कार्य में सहयोग प्रदान करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> नदबई उपखंड क्षेत्र के गांव मई और सुंड्याना में गुरुवार को बिजली की लाइनों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में रखी करीब 6 बीघा कड़बी में अचानक भीषण आग लग गई। गांव मई में किसान सियाराम की 4 बीघा कड़बी में तारों की चिंगारी से आग भड़क उठी, जिससे उन्हें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वहीं गांव सुंड्याना में किसान बच्चू सिंह के खेत में रखी 2 बीघा कड़बी भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर नदबई नगर पालिका की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कड़बी जलकर खाक हो चुकी थी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=विद्युत_कटौती_सूचना.. nis:value=विद्युत_कटौती_सूचना.. nis:enabled=true nis:link/>
भरतपुर। बीडीए, पीडब्ल्यूडी के कार्यों और एलटी लाइनों के मेंटेनेंस के चलते शुक्रवार 2 अक्टूबर को शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती रहेगी। बीईएसएल के अनुसार, कमला रोड और नमक कटरा क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं बीडीए कार्यों के कारण 11 केवी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल फीडर दोपहर 12 से 2 बजे तक, राजेंद्र नगर फीडर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक तथा सिटी और वैगन फैक्ट्री फीडर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी कार्यों के चलते 11 केवी कुम्हेर गेट फीडर की बिजली भी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बयाना में गणेशी मार्केट स्थित अग्रवाल मैरिज होम में अपनाघर सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति ने 21 वरिष्ठ महिला-पुरुष नागरिकों को शॉल, पटका, प्रशस्ति पत्र और रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने बुजुर्गों को भारतीय संस्कृति में ज्ञान व अनुभव का भंडार बताते हुए बदलते दौर में संयुक्त परिवारों के टूटने और बुजुर्गों की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> नदबई क्षेत्र के झौरोल गांव के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कटारा गांव निवासी कुलदीप (35) गंभीर रूप से घायल हो गया, जो नदबई से अपने गांव लौट रहा था। दुर्घटना में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने के साथ सिर में भी गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए भरतपुर रेफर कर दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत गुरुवार को बयाना के उपजिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 37 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ बीसीएमओ डॉ. धर्मेंद्र चौधरी और पीएमओ डॉ. जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा करार दिया। जिला आरबीएम अस्पताल भरतपुर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एक फूड आटा मिल में काम करने के दौरान बिजली का तार गिरने से आजऊ गांव निवासी मजदूर चोहल सिंह की करंट लगने से मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। बताया गया है कि हादसे के बाद साथी मजदूर उसे तुरंत जिला आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नदबई विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजन मतदाताओं के सम्मान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार मदन सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को सुगम व समावेशी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को वरिष्ठ मतदाताओं की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहने और मतदान के समय हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर गजब सिंह पटवारी, वर्षा नागर पटवारी, अध्यापक रामू सिंह तथा बीएलओ व सुपरवाइजर सहित कई निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> नदबई के पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कौशिक की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चिकित्सा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के कड़े निर्देश दिए गए। डॉ. कौशिक ने आरसीएच गतिविधियों के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के एंटीजनवाइज शत-प्रतिशत टीकाकरण, एनिमिक व हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल और एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। ​मौसमी बीमारियों डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए बीसीएमओ ने सभी एएनएम और सीएचओ को आशा सहयोगिनियों के साथ घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले दो दिनों के भीतर पानी के भराव वाले स्थानों पर एमएलओ और अबेट डालकर एंटी-लार्वा गतिविधियां शत-प्रतिशत पूरी कर रिपोर्ट कार्यालय भेजने की हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं और रोकथाम कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों सहित बीपीओ प्रमोद मुदगल, बीएनओ अनिल मुदगल और नीलम कुमारी समेत पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> उच्चैन नगरपालिका के नव नियुक्त अध्यक्ष दलीप सिंह अंबेश और उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कस्बे की प्राथमिक व्यवस्थाओं, सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत और विभिन्न वार्डों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और नियमित निगरानी के लिए पार्षदों की 5-5 सदस्यीय दो विशेष समितियों का गठन किया गया, जिनमें से एक समिति शहर की सफाई व्यवस्था और दूसरी समिति बिजली तथा स्ट्रीट लाइटों की देखरेख का काम संभालेगी। ​आगामी दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कस्बे की सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को जल्द ठीक कराने और सफाई अभियान को गति देने के कड़े निर्देश दिए। अध्यक्ष दलीप सिंह अंबेश ने उच्चैन को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी पार्षदों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। पार्षदों की बैठक के उपरांत पालिका नेतृत्व ने सफाई कर्मचारियों की भी अलग से बैठक ली, जिसमें उन्हें अपने काम में अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> उच्चैन नगर पालिका कार्यालय में कस्बे की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अध्यक्ष दलीप सिंह अंबेश और उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने सफाईकर्मियों के साथ संवाद बैठक की। बैठक के दौरान सफाईकर्मियों ने अपने अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने, नियमानुसार पीएफ की कटौती करने और समय पर वेतन भुगतान की मांग रखी। पालिका अध्यक्ष अंबेश ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए नियमानुसार जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कस्बे की स्वच्छता बनाए रखने में सफाईकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी कर्मचारियों से निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कर्तव्य निभाने का आह्वान किया, वहीं अध्यक्ष अंबेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में योगदान देने पर जोर दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> भरतपुर-डीग नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में शुरू हुआ अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और प्रदेश नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीग के 40 वार्डों में से 5 वार्डों में चहेतों को गलत तरीके से टिकट दिए गए, जिसके कारण पार्टी को वहां शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ​विश्वेंद्र सिंह ने अपनी ताजा पोस्ट में इन पांचों वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों को मिले वोटों का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि वार्ड 1 से हेमराज सैनी को 243, वार्ड 10 से प्रियकेश को 14, वार्ड 12 से बच्चू सिंह मीणा को 56, वार्ड 34 से राजेंद्र प्रसाद को 86 और वार्ड 37 से सोहन लाल भारती को मात्र 10 वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन बेहद कम वोटों पर आत्ममंथन करने के बजाय जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष की चाटुकारिता में लगे हैं। इससे एक दिन पहले भी विश्वेंद्र सिंह ने दो अलग-अलग पोस्ट करके भरतपुर व डीग जिलाध्यक्षों के साथ-साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा था।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> सेवर थाना क्षेत्र में लुधावई टोल से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर से भरतपुर की तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा लेकर आ रहे किसान को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर (केंद्रा) ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और चालक उसके नीचे बुरी तरह दब गया। ​मृतक की पहचान रुदावल निवासी राजवीर के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर एंबुलेंस बुलाई और घायल राजवीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर की कमी किंग कोहली ने पूरी की थी,
किंग कोहली की कमी भविष्य में प्रिंस गिल पूरी करेगा..

भारत ने वन डे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया। शुभमन गिल के नाबाद दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक की मदद से भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाते हुए मात्र 43.3 ओवर में 406 रनों का टारगेट हांसिल किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> भरतपुर रेलवे स्टेशन पर पश्चिम एक्सप्रेस से सूरत जा रहे एक यात्री का बैग स्टेशन पर ही छूट गया, जिसे आरपीएफ ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत खोजकर सुरक्षित लौटा दिया। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल को रेल मदद ऐप पर शिकायत मिलने के बाद ऑन-ड्यूटी आरक्षक राधा रमन गुर्जर ने प्लेटफॉर्म नंबर-3 से लावारिस बैग बरामद किया। बैग में 20 हजार रुपए का मोबाइल, नकदी, कपड़े, पर्स और बच्चों का सामान सहित करीब 22,400 रुपए का सामान मौजूद था। आरपीएफ ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरा सामान यात्री के अधिकृत परिचित राजवीर को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> जिला उपभोक्ता आयोग ने ई-स्कूटर की खराब बैटरी न बदलने पर निर्माता कंपनी Akash Indchi Import Export Co., नई दिल्ली को 45 दिन में नई दोषमुक्त बैटरी देने और उपभोक्ता को 10 हजार रुपए मुआवजा भुगतान करने का आदेश दिया है। नदबई क्षेत्र के चैनपुरा निवासी नीरज कुमार ने मार्च 2023 में 12,600 रुपए में एक साल की वारंटी के साथ नई बैटरी खरीदी थी। फुल चार्ज होने पर भी बैटरी केवल 15 से 17 किमी का बैकअप दे रही थी। शिकायत के बावजूद कंपनी ने न तो बैटरी ठीक की और न ही बदली। मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष आलोक उपाध्याय तथा सदस्य सविता सिंघल और नन्दिनी गोयल की पीठ ने की। निर्माता कंपनी की ओर से सुनवाई में कोई उपस्थित नहीं हुआ और न ही जवाब पेश किया गया। आयोग ने माना कि वारंटी अवधि में खराब बैटरी न बदलना उपभोक्ता का उत्पीड़न है। इसके तहत आयोग ने कंपनी को नई बैटरी देने के साथ मानसिक परेशानी के 5 हजार रुपए और मुकदमा खर्च के 5 हजार रुपए, यानी कुल 10 हजार रुपए 45 दिन के भीतर अदा करने का फैसला सुनाया। वहीं मामले में विक्रेता लक्ष्मी ऑटोमोबाइल के खिलाफ परिवाद खारिज कर दिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> बयाना तहसील के खटनावाली गांव में दवाइयों के अवैध भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। एक सूखे कुएं से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की 274 कार्टून दवाइयां बरामद हुई हैं। इनमें हार्ट, डायबिटीज और एलर्जी की दवाइयां भी शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर सहायक औषधि नियंत्रक भरतपुर के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार्रवाई की। दवाइयों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। बरामद दवाइयों में लोसार-50, जानुमेट, केटोरोल-एम, एलेग्रा-एम और जालरा समेत अन्य दवाइयां बताई गई हैं। इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयों को सामान्य स्टोरेज से दूर सूखे कुएं में छिपाकर रखने को लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां निर्माता, डिपो, सीएंडएफ, वितरक और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। दवाइयों के बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी डेट के साथ वितरण रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। जांच में यह आशंका भी देखी जा रही है कि कहीं एक्सपायरी दवाइयों की तारीख बदलकर उन्हें दोबारा बाजार में खपाने की तैयारी तो नहीं थी। हालांकि अभी यह जांच का एक पहलू है। प्रयोगशाला जांच और बैच सत्यापन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की सूचना उत्तर प्रदेश के औषधि नियंत्रण अधिकारियों और संबंधित कंपनियों को दी गई। इसके बाद आगरा में भी संबंधित दवाइयां जब्त की गईं और मलपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इससे जांच का दायरा भरतपुर से आगरा तक पहुंच गया है। औषधि नियंत्रण विभाग ने बरामद दवाइयों में से 10 नमूने लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। निर्माता स्तर पर भी बैच और वितरण रिकॉर्ड का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में दवाइयां नकली, मिलावटी, परिवर्तित या अवैध तरीके से बाजार में बेचने के लिए रखी मिलीं तो संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=आईएएस_नलिनी_हुई_रिटायर.. nis:value=आईएएस_नलिनी_हुई_रिटायर.. nis:enabled=true nis:link/>
भरतपुर। संभागीय आयुक्त आईएएस नलिनी कठोतिया की सेवानिवृत्ति के बाद जिला कलेक्टर कमर उल ज़मान चौधरी को भरतपुर के कार्यवाहक संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग के अनुसार, नलिनी कठोतिया के बुधवार को रिटायरमेंट होने से खाली हुए पद पर नई नियमित नियुक्ति होने तक जिला कलेक्टर कमर चौधरी ही संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> जिला उपभोक्ता आयोग ने ई-स्कूटर की खराब बैटरी न बदलने पर निर्माता कंपनी Akash Indchi Import Export Co., नई दिल्ली को 45 दिन में नई दोषमुक्त बैटरी देने और उपभोक्ता को 10 हजार रुपए मुआवजा भुगतान करने का आदेश दिया है। नदबई क्षेत्र के चैनपुरा निवासी नीरज कुमार ने मार्च 2023 में 12,600 रुपए में एक साल की वारंटी के साथ नई बैटरी खरीदी थी। फुल चार्ज होने पर भी बैटरी केवल 15 से 17 किमी का बैकअप दे रही थी। शिकायत के बावजूद कंपनी ने न तो बैटरी ठीक की और न ही बदली। मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष आलोक उपाध्याय तथा सदस्य सविता सिंघल और नन्दिनी गोयल की पीठ ने की। निर्माता कंपनी की ओर से सुनवाई में कोई उपस्थित नहीं हुआ और न ही जवाब पेश किया गया। आयोग ने माना कि वारंटी अवधि में खराब बैटरी न बदलना उपभोक्ता का उत्पीड़न है। इसके तहत आयोग ने कंपनी को नई बैटरी देने के साथ मानसिक परेशानी के 5 हजार रुपए और मुकदमा खर्च के 5 हजार रुपए, यानी कुल 10 हजार रुपए 45 दिन के भीतर अदा करने का फैसला सुनाया। वहीं मामले में विक्रेता लक्ष्मी ऑटोमोबाइल के खिलाफ परिवाद खारिज कर दिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=शुभमन_गिल_ने_इतिहास_रचा.. nis:value=शुभमन_गिल_ने_इतिहास_रचा.. nis:enabled=true nis:link/>
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मात्र 117 गेंदों में यह दोहरा शतक पूरा किया है। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। शुभमन ने ये अपना दूसरा दोहरा शतक लगाया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=विद्युत_कटौती_सूचना.. nis:value=विद्युत_कटौती_सूचना.. nis:enabled=true nis:link/>
भरतपुर। शहर में मेंटेनेंस कार्य के कारण गुरुवार, 1 अक्टूबर को बिजली बाधित रहेगी। बीईएसएल के अनुसार, 132 केवी जीएसएस के रख-रखाव की वजह से शाम 4 से 5 बजे तक 33/11 केवी OIA जीएसएस, एसपीएम नगर, रेडक्रॉस, चौबुर्जा, हीरादास, सेवर, चंबल प्लांट और स्वर्ण जयंती जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा, एलटी लाइन मेंटेनेंस के चलते कमला रोड और नमक कटरा क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> ​नदबई थाना क्षेत्र के गांव सालिमपुर में मंगलवार शाम एक दुखद हादसे में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक तेजप्रकाश उर्फ मनीष पुत्र रामलखन की मौके पर ही मौत हो गई। वह खेरली में दुकान चलाता था और शाम के समय रेलवे लाइन पार कर अपने खेत की तरफ जा रहा था। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो रेलवे ट्रैक के पास उसका श*व मिला। सूचना पर पहुंची नदबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर। nis:value=भरतपुर। nis:enabled=true nis:link/> ​राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जीआर मूलचंदानी ने भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मानव अधिकारों के संरक्षण से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतने और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के लिए अलग काउंटर, सफाई और जिरियाट्रिक वार्ड की व्यवस्था सुधारने तथा केंद्रीय कारागृह में कैदियों के लिए सुरक्षित बैरक, पेयजल व पारदर्शी परिजन वार्ता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पुलिस थानों में सीसीटीवी चालू रखने, एफआईआर दर्ज करने में पारदर्शिता बरतने और बाल संप्रेषण गृह में चिकित्सकों की व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर कमर चौधरी और पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने आयोग के प्रकरणों पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया।