रावतपुरा सरकार के आगमन से भक्तिमय हुई बांदकपुर नगरी, जागेश्वरनाथ का अभिषेक, श्रद्धालुओं को दिए आशीर्वचन
दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वरनाथ धाम में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे श्री श्री 108 रावतपुरा सरकार के आगमन से बांदकपुर नगरी भक्तिमय हो उठी। बांदकपुर पहुंचने से पहले बांसा में संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री लखन पटेल व सांसद राहुल सिंह ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद चमन चौक, समन्ना बायपास मार्ग और बाजार चौक में भी श्रद्धालुओं व स्थानीयजनों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद रावतपुरा सरकार जागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक किया। मंदिर परिसर में आयोजित सभा में उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए बांदकपुर को काशी के समान पवित्र नगरी बताया और जागेश्वरनाथ महादेव को जागृत शिवलिंग कहा। उन्होंने बांदकपुर की धार्मिक महत्ता का उल्लेख किया। उनके संबोधन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के बाद रावतपुरा सरकार ने 151 ब्राह्मणों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, सरपंच सुनील डाबुल्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Rahul Singh Lodhi
Dharmendra Singh Lodhi mla
कार्यालय- सांसद दमोह मीडिया
Damoh, Damoh | Aug 21, 2026