Public App Logo
Profile Picture

Narendra Ahirwar

@tahalkavoice288
2019Followers
1Following
कुछ मिनट बचाने की रफ्तार, ज़िंदगी भर का नुकसान कर सकती है।  तेज़ गति में प्रतिक्रिया का समय कम होता है और हादसा होने पर उसका असर कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता है।  
गति सीमा में चलें। ध्यान से चलें। सुरक्षित घर लौटें।
अग्रवाल समाज दमोह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दमोह कलेक्टर को सोपी अपनी शिकायत, सचिन अग्रवाल मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
जन्मजयंती पर सादर नमन
🙏🙏💐
105 किमी लंबे फोरलेन मार्ग से बुंदेलखंड-महाकौशल की सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत : सांसद राहुल सिंह लोधी

दमोह-कटनी फोरलेन को मिली मंजूरी, 4,470 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

दमोह। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। लगभग 4,470 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को दमोह संसदीय क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्वीकृति पर आभार व्यक्त करते हुए दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि दमोह को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले खजुराहो में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-सागर 75 किलोमीटर फोरलेन मार्ग को मंजूरी मिली थी, जिसका टेंडर ओपन हो चुका है और आगामी दो से तीन माह में इसके निर्माण कार्य के प्रारंभ होने की उम्मीद है।

सांसद ने बताया कि दमोह-जबलपुर फोरलेन को भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं छतरपुर-बक्सवाहा से दमोह तक फोरलेन कनेक्टिविटी की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब अगला संकल्प दमोह-पन्ना फोरलेन का है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दमोह की आसपास के प्रमुख जिलों से सड़क कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि “बेहतर दमोह, कनेक्टिंग दमोह” के संकल्प के साथ वे लगातार प्रयासरत हैं। दमोह-कटनी फोरलेन के निर्माण से दोनों शहरों के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क का सीधा लाभ क्षेत्र के व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा। बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच मजबूत सड़क नेटवर्क बनने से आवागमन के साथ-साथ रोजगार एवं व्यवसायिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है।

दमोह-कटनी फोरलेन परियोजना की मंजूरी को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना दमोह संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Rahul Singh Lodhi 
भागीरथ पटैल
खर्रा घाट इमलिया में नदी में बहता मिला मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो पर मिला शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दमोह। दमोह रेंज के खर्रा घाट इमलिया स्थित बड़े पुल के पास मंगलवार सुबह व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो हिस्से में मगरमच्छ का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में मगरमच्छ का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर विक्रम चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि मगरमच्छ नदी के बहाव में बहकर यहां पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम और आवश्यक सैंपलिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
फतेहपुर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, तहसीलदार व निर्वाचन टीम मुस्तैद

बटियागढ़। बटियागढ़ ब्लॉक के फतेहपुर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-02 में जनपद सदस्य पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव का मतदान शुरू हुआ। सुबह 7 बजे से सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फतेहपुर क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में कुल 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया जा रहा है।

बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी निर्वाचन टीम के साथ मतदान प्रक्रिया की निगरानी में जुटे हैं। वहीं मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर और चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम मतदान केंद्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बताया गया कि जनपद सदस्य के निधन के बाद क्षेत्र क्रमांक-02 की सीट रिक्त हुई थी, जिसके लिए यह उपचुनाव कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक क्षेत्र में करीब 18 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
विहिप-बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा महा सम्मेलन, 1000 कार्यकर्ताओं को दी गई त्रिशूल दीक्षा

शहर भ्रमण कर निकाला त्रिशूल दीक्षा जुलूस, डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

दमोह। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सोमवार को जिला स्तरीय त्रिशूल दीक्षा महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 1000 कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा प्रदान की गई। इसके बाद गुरुवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच त्रिशूल दीक्षा जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

जुलूस कीर्ति स्तंभ चौक से शुरू होकर कॉपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, बकौली चौराहा और पुराने थाना क्षेत्र से होते हुए वापस कीर्ति स्तंभ चौक पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।

आयोजन में गोलू चौबे, शंभू विश्वकर्मा, राम मिश्रा, अंजुल खत्री, नरेंद्र जैन, सत्यम चौरसिया, रोहित वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, वायरल
बोले - ब्राह्मणों की खामोशी को कोई कमज़ोरी न समझे
ब्राह्मण विरोधियों पर साधा निशान

कुछ ने कहा पार्टी के द्वारा किनारे करने के बाद याद आई समाज, तो कुछ ने किया समर्थन, लोगो के द्वारा दी जा रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं, बयान का वीडियो वायरल
कैबिनेट द्वारा आज दमोह-कटनी 105 किमी मार्ग निर्माण, सिंगरौली के लिए 155 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए भी राशि की स्वीकृति दी गई है। 

-केबिनेट मंत्री चेतन कश्यप
दमोह से हटा की और आ रही फोर व्हीलर कार प्रेमपुरा कॉलेज के समीप अनियंत्रित होकर पलटी। कार चालक के गंभीर स्थानीय लोगों द्वारा कराया गया हटा सिविल अस्पताल में भर्ती
खर्रा घाट इमलिया में नदी में बहता मिला मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो पर मिला शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दमोह। दमोह रेंज के खर्रा घाट इमलिया स्थित बड़े पुल के पास मंगलवार सुबह व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो हिस्से में मगरमच्छ का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में मगरमच्छ का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर विक्रम चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि मगरमच्छ नदी के बहाव में बहकर यहां पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम और आवश्यक सैंपलिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
बांदकपुर कोरीडोर निर्माण में बाधा बन रहे पेट्रोल पंप विवाद के बीच राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का बयान
हटा विधायक उमादेवी खटीक ने हाथ जोड़कर की हेलमेट लगाने की अपील, पुलिस ने की वाहन चेकिंग

दमोह/पटेरा। हटा-पटेरा मार्ग पर रविवार को पटेरा थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हटा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक उमा देवी खटीक का काफिला वहां से गुजरा। चेकिंग देखकर विधायक वाहन से उतरीं और बाइक सवारों से हाथ जोड़कर हेलमेट लगाने की अपील की। उनका वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विधायक ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है, चाहे व्यक्ति को केवल दो किलोमीटर ही क्यों न जाना हो। हेलमेट से चालक की सुरक्षा के साथ उसके परिवार की सुरक्षा भी जुड़ी है। उन्होंने पुलिस से भी लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने की बात कही।

पटेरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की। इसके अलावा बाइक पर तीन सवारी बैठाने और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
तीन दिन से लापता किसान का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी 

दमोह/पटेरा। पटेरा थाना क्षेत्र के हरपालपुर के बरखेड़ा थोवन गांव के जंगल में रविवार सुबह तीन दिन से लापता किसान का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार हरपालपुर निवासी 45 वर्षीय राजेश पिता नारायण कुर्मी पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन और परिचित उसकी तलाश कर रहे थे। इस संबंध में पटेरा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे जंगल गए ग्रामीणों ने राजेश का शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक के दो बेटे और एक शादीशुदा बेटी है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।
मडियादो में ग्रामीण बैंक में लगी आग, इन्वर्टर और चार बैटरियां जलकर लाख

प्रबंधक ने बगैर अनुमति विद्युत विभाग पर लगाया स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप

दमोह/मडियादो। हटा तहसील के मडियादो में रविवार को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक बंद होने के दौरान धुआं उठने की जानकारी मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में इन्वर्टर और चार बैटरियां जली हुई मिलीं। गनीमत रही कि आग बैंक के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंची।

बैंक प्रबंधन के अनुसार शनिवार रात बैंक के बाहर स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली सप्लाई चालू की गई थी। प्रबंधन का आरोप है कि मीटर लगाए जाने की उसे कोई सूचना नहीं दी गई थी। शुरुआती तौर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद विद्युत फॉल्ट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

बैंक प्रबंधक हरीश अहिरवार ने बताया कि घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि फॉल्ट के दौरान बड़ा ब्लास्ट होता तो बैंक में आग फैल सकती थी। फिलहाल नुकसान का आकलन और आग के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
जन्मजयंती पर सादर नमन
🙏🙏💐
टॉकीज तिराहा पर बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 

कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी घटना की जानकारी 

दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के टॉकीज तिराहा पर गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बच्चों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद के दौरान कुछ युवकों ने पुराना थाना निवासी दीपक चौरसिया पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल दीपक को परिजन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक दीपक चौरसिया गणेश विसर्जन के जुलूस में शामिल था। इसी दौरान टॉकीज तिराहा के पास कुछ बच्चों के बीच विवाद हो गया। दीपक ने बच्चों को अलग कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान मोहित चौरसिया, सत्यम चौरसिया, लुख्खा सहित करीब आधा दर्जन युवकों ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों से जानकारी लेकर कोतवाली TI मनीष कुमार ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी है।
हिनौती में जुआ कार्रवाई के बाद मौत पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र दवे ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, रिटायर्ड जज से जांच और परिजनों को 50 लाख सहायता देने की मांग

दमोह कांग्रेस कार्यालय में शनिवार शाम कांग्रेस नेता वीरेंद्र दवे ने पत्रकार वार्ता कर हिनौती में जुआ कार्रवाई के बाद शिवसिंह की मौत के मामले को उठाया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिजनों के अनुसार मृतक हार्ट का मरीज था और पुलिस गिरफ्त में उसके साथ मारपीट के बाद सदमे से मौत हुई। उन्होंने जिले में जुआ, सट्‌टा और अवैध शराब के कारोबार पर भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

दवे ने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को थी तो गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वारा मारपीट के आरोप नकारने और पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर एएसपी को जांच सौंपने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच के बजाय रिटायर्ड जज या सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने और परिजनों को 50 लाख रुपए सहायता देने की मांग की।
गड्ढों के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दमोह-जबलपुर हाईवे पर घंटों थमी रफ्तार

सिंग्रामपुर। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह दानीताल और धबालेन के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा सतघटिया के जंगल क्षेत्र में करीब सुबह 5 बजे हुआ। टक्कर के बाद दोनों ट्रक सड़क पर फंस गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 5 बजे से करीब 10 बजे तक यातायात प्रभावित रहा, जबकि स्थानीय स्तर पर करीब सात घंटे तक परेशानी बनी रही।

सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। सड़क पर फंसे दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाने के लिए मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

चौकी प्रभारी के अनुसार हादसे में दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, जाम के कारण बसों, ट्रकों और छोटे-बड़े वाहनों में सवार यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद हाईवे की जर्जर स्थिति भी चर्चा में आ गई। सिंग्रामपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की है।
जुआ फड़ पर कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, हिंडोरिया अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा

परिजनों ने पुलिस पर लगाए माफियों को संरक्षण देने के आरोप, बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती गांव में बीती रात जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अधेड़ की मौत के बाद हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आनंद कलादगी, पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी समेत विभिन्न थाना-चौकियों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

परिजनों के अनुसार हिनौती में जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान हिंडोरिया थाना क्षेत्र के टिकरी पिपरिया निवासी शिवसिंह लोधी को पुलिस अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद परिजनों को फोन पर उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर शिवसिंह मृत मिला।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शव पर चोट के निशान होने का दावा किया और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा पर अवैध शराब विक्रेताओं और जुआ फड़ संचालकों को कथित संरक्षण देने तथा लेनदेन के आरोप भी लगाए। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आनंद कलादगी ने बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, एएसआई रामकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय पाठक, वीरेंद्र मिश्रा, अविनाश जाट, देवेंद्र ठाकुर, दीपचंद्र चौधरी और आरक्षक शिवसदन को लाइन अटैच कर दिया। वही पुलिसकर्मियों पर अवैध शराब विक्रेताओं और जुआ फड़ संचालकों को संरक्षण व लेनदेन के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन का वीडियो सामने आया है।
पिता की मौत के बाद बेटे का आक्रोश, पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जाहिर कर प्रशासन से की निष्पक्ष कार्यवाही की मांग...
जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, किया चक्का जाम

पुलिस पर मौत से भड़के ग्रामीणों ने किया पथराव, वीडियो वायरल 

दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घटना में एसडीएम सौरभ गंधर्भ एवं पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगेत सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए है। जिन्हें बांदकपुर स्वास्थ्येंद्र ले जाया गया है।
टिकरी पिपरिया निवासी शिवसिंह लोधी की जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही के दौरान शिवसिंह लोधी की मौत के बाद हुए प्रदर्शन कर पर दमोह एसपी आनंद कलादगी ने सख्त रुख अपनाते हुए रेड कार्यवाही के दौरान मौजूद चौकी प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ASI, रामकुमार सिंह ASI, संजय पाठक प्रधान आरक्षक, वीरेन्द्र मिश्रा, अविनाश जाट, देवेन्द्र ठाकुर, दीपचंद्र चौधरी आरक्षक, शिवसदन को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही शव को सागर रवाना करते हुए। पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। टीम गठित कर जांच के बाद दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, चक्का जाम, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव

वीडियो वायरल 

दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करीब एक घंटे की मशक्क�
शहर को जाम से मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक के बाद नई कार्ययोजना तैयार की है।
बसों के लिए ट्रायल (1 से 10 अक्टूबर): बस स्टैंड पर बसों के प्रवेश हेतु 2 और निकास हेतु 3 अलग मार्ग निर्धारित; प्रयोग सफल रहने पर व्यवस्था होगी स्थायी।
प्रमुख बस स्टॉप व पिकअप पॉइंट: किल्लाई नाका, जबलपुर नाका, आयुष चिकित्सालय के पास, शिक्षा सदन, सिंधी कैंप एवं बीज भंडार के पास तीन गुल्ली के आगे विपणन केन्द्र तीन गुल्ली के पास व्यवस्था
घंटाघर पर ऑटो/ई-रिक्शा डायवर्जन: मोहन टॉकीज, अंबेडकर चौक, एवरेस्ट तिराहा, मांगंज तिराहा और विंदन तिराहा से रूट डायवर्ट।
निर्धारित पार्किंग स्थल : गुरु गोविंद सिंह पार्क, मानस भवन, प्रकाश शाखा मैदान, पशु चिकित्सालय परिसर और मांगंज स्कूल ग्राउंड में 2/4 पहिया और ऑटो पार्किंग हेतु
नगर पालिका अधिकारी दमोह, यातायात प्रभारी दमोह,परिवहन अधिकारी दमोह तथा बस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित बस स्टाप का समुचित रूप से भ्रमण कर नगर पालिका अधिकारी दमोह को आवश्यक व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। 
सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग दें।
Narendra Ahirwar (@tahalkavoice288) | Public App