धनबाद सड़क दुर्घटना में मृत बालिका के परिवार से सूड़ी समाज ने जताई संवेदना
धनबाद: धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमझर पंचायत के आमझर तेतुलटांड़ निवासी श्री रंजीत मंडल की पुत्री, कोयेल मंडल उर्फ पाखी, 11 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। वह फकीर मंडल जी की भतीजी भी थीं।
6 अक्टूबर को जमशेदपुर से सूड़ी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सनत मंडल, प्रदेश महासचिव परितोष मंडल, महिला समाजसेवी श्रीमती रीता मंडल, वृंदावन मंडल (पलानी), कार्तिक मंडल एवं कल्याण मंडल पीड़ित परिवार से मिलने धनबाद पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।