चलकुशा वन भूमि अतिक्रमण मामले में दोबारा मापी की गई
चलकुशा: थाना क्षेत्र के ग्राम बरियौन स्थित खाता संख्या 41, प्लॉट संख्या 300 की वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में प्रशासन और वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। हजारीबाग के उपायुक्त एवं डीएफओ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए वन भूमि की मापी कराने का आदेश दिया है।
वन विभाग के पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग की ओर से विभागीय अमीन एवं राकेश कुमार सिंह ने 2 सितंबर 2026 को वन भूमि की मापी की और 6 अक्टूबर 2026 को पुनः स्थल की मापी कराई गई। इससे पहले भी 26 अगस्त 2016 और 26 नवंबर 2025 को संबंधित भूमि को खाली कराने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।