हजारीबाग: भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई
हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला की ओर से बुधवार को कर्जन ग्राउंड में ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों, प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री जय नारायण कुशवाहा ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की बात कही। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सेवा गतिविधियों को अंति