हजारीबाग रंजीत राम समेत सैकड़ों ने झामुमो की सदस्यता ली
हजारीबाग: हीराबाग चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के पूर्व प्रतिनिधि और पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत राम ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थामा।
झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों के लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के विस्तार का संकेत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता समेत बड़ी सं�