Public App Logo
Profile Picture

Barkatha Ki Awaz

@barkathakiawaz
403Followers
0Following
रांची के सड़कों पर हेमंत सोरेन, राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव का फूँक दिया पुतला, गजब भड़के हुए हैं छात्र
हजारीबाग के ईचाक में प्रेम प्रसंग में पति की गला घोंटकर हत्या, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

ईचाक पुलिस ने बोंगा गांव के सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा, तकिया, गमछा और पॉलिथीन से घोंटा था दम

हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में 15 अगस्त की सुबह एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, बीरेन्द्र कुमार, पिता नूनू प्रजापति की हत्या उसकी पत्नी संजू देवी ने अपने प्रेमी रंजन कुमार मेहता के साथ मिलकर की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह मिली हत्या की सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच

ईचाक पुलिस को 15 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे बोंगा गांव में बीरेन्द्र कुमार की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ईचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
सर्पदंश से 6 वर्षीय बच्चे की मौ*त, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल; सिविल सर्जन बोले—इलाज में लापरवाही नहीं

परिजनों ने रात में डॉक्टर और तत्काल उपचार नहीं मिलने का लगाया आरोप, स्वास्थ्य विभाग की जांच में सीसीटीवी के आधार पर इलाज किए जाने का दावा

हजारीबाग: केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटो पंचायत अंतर्गत चट्टी पेटो गांव में 15 अगस्त की देर रात सर्पदंश से छह वर्षीय बच्चे राजन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इलाज में कथित अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का घेराव कर विरोध जताया।

मामले ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था, खासकर रात के समय ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध आपात चिकित्सा सेवाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के इलाज में किसी भी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही से इनकार किया है।

रात में सांप ने डंसा, सीएचसी पहुंचे परि
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में ट्रैफिक जवानों की कर्तव्यनिष्ठता का सम्मान जारी, इस सप्ताह भी प्रदान किए गए 'बेस्ट जवान' और 'बेस्ट टर्नआउट' पुरस्कार
ट्रैफिक जवानों का मनोबल बढ़ाने और उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित करने की अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुए आज एक बार फिर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विदित हो कि पिछले सप्ताह उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष कुमार और पीताम्बर गोप को सम्मानित किया गया था। इसी कड़ी को जोड़ते हुए, इस सप्ताह पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर एवं थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था में बेहतरीन योगदान देने वाले निम्नलिखित जवानों को पुरस्कृत किया गया:

 Best Jawan of the Week): सुनील प्रजापति 
 Best Turnout of the Week): राजन कुमार पासवान 

अधिकारियों ने दोनों जवानों को उनकी लगन और अनुशासन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के निरंतर सम्मान से अन्य पुलिसकर्मियों का भी उत्साहवर्धन होगा और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
Crime News: नशे के लिए मां ने पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार

मृतका की तीन बेटियां शादीशुदा, छोटा बेटा पहले ही सड़क दुर्घटना में गंवा चुका था परिवार

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-12 ई आवास संख्या 2204 निवासी 60 वर्षीय प्रमिला देवी पर उनके 43 वर्षीय बेटे रज्जू कुमार द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार रज्जू नशे का आदी था और नशे के लिए मां से पैसे मांगता था। पैसे देने से इनकार करने पर उसने मां के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

बोकारो: बोकारो जिला  के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ई आवास संख्या 2204 निवासी  43 वर्षीय पुत्र रज्जू कुमार ने पैसे के लिए अपनी  60 वर्षीय माँ प्रमिला देवी को धारधार हथियार से हत्या कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुत्र रज्जू कुमार नशा का आदि था और नशा के लिए मां से पैसा
लाल किले से पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन, विकसित भारत के संकल्प पर जोर

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया। विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक पर जोर दिया।

पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वतंत्रता दिवस 2026, लाल किला, पीएम मोदी भाषण, 80वां स्वतंत्रता दिवस, विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति

लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

लाल किले से पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

80वें स्वतंत्र�
बुराई ढूंढने का इतना ही 
शौक है तो
शुरुआत खुद से करो दूसरो 
से नहीं....!!
लाल किले से पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन, विकसित भारत के संकल्प पर जोर

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया। विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक पर जोर दिया।

पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वतंत्रता दिवस 2026, लाल किला, पीएम मोदी भाषण, 80वां स्वतंत्रता दिवस, विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति

लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

लाल किले से पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से फहराया तिरंगा, ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को दोहराया; युवा, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और स्वदेशी उत्पादन को बताया विकास की प्रमुख ताकत

नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए बलिदान देने वाले महानायकों को नमन करते हुए भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा क्षेत्र और घरेलू उत्पादन को भारत के भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया।

लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्’ की विशेष प्रस्तुति

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक विशेष पहल भी देखने को मिली। लाल किले पर पहली बार समारोह के दौरान राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति हुई। इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में भी समारोह को विशेष महत्व दिया गया।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को बड़े सपने देखने और उन्हें दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को सामने रखते हुए कहा कि देश को विकास की गति को और तेज करना होगा।

उन्होंने भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भरता को
‘लड़ो, लड़ नहीं सकते,
बोलो, बोल नहीं सकते,
लिखो, लिख नहीं सकते,
साथ दो साथ नहीं दे सकते,
काम करने वालो का मनोबल बढ़ाओ 
यदि वो भी नहीं कर सकते हो,
जो कर रहे हैं, उनका मनोबल मत तोड़ों 
क्योंकि वो तुम्हारे हिस्से की लड़ाई लड़ रहा है।’
रंग अदा में, रंग अदा में है ये रंगीला...
रांची: मृत व्यक्ति को भी दुकान तोड़ने का नोटिस, झारखंड हाईकोर्ट ने रद्द किया नगर निगम का आदेश

जालान रोड की आठ दुकानों को तोड़ने के नोटिस पर झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को फटकार लगाई। मृत व्यक्ति को नोटिस देने पर कोर्ट ने नोटिस रद्द कर दिया।

रांची। राजधानी के अपर बाजार के जालान रोड स्थित दुकानों को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को झटका दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने चार दुकानदारों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए रांची नगर निगम की ओर से दुकान तोड़ने संबंधी जारी नोटिस को रद्द कर दिया।

अदालत ने सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति का निधन हो चुका है, उसे निगम की ओर से नोटिस दिया गया। वहीं, निगम को यह जानकारी थी कि संबंधित स्थान पर आठ दुकानें संचालित हो रही हैं, इसके बावजूद सभी दुकानदारों को नोटिस नहीं दिया गया।

मृत व्यक्ति को भी जारी कर दिया दुकान तो
*चलकुसा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन*

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/2nLRUz
स्वतंत्रता दिवस के अवशर पर हजारीबाग में 
No Entry व्यवस्था...
गिरिडीह के बगोदर में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या, NH जाम

जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित हेसला में अज्ञात अपराधियों ने सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश यादव की हत्या कर दी। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

गिरिडीह के बगोदर में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या, NH जाम

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश यादव की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर NH जाम किया गया।

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित हेसला में अज्ञात अपराधियों ने सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश यादव की हत्या कर दी। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका
हाईकोर्ट का सुझाव: हजारीबाग का पुराना बस स्टैंड शहर से बाहर बाईपास के पास हो शिफ्ट

ट्रैफिक सुधार को लेकर हाईकोर्ट सख्त, जिला प्रशासन को हाई-लेवल बैठक कर 15 दिनों में निर्णय की जानकारी देने का निर्देश

हजारीबाग शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। हजारीबाग की यातायात व्यवस्था में सुधार से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने शहर के बीच स्थित पुराने बस स्टैंड को शहर की सीमा से बाहर, बाईपास के आसपास स्थानांतरित करने के सुझाव पर गंभीरता से विचार करने को कहा है।

कोर्ट ने माना कि हजारीबाग में बाईपास का निर्माण हो चुका है। ऐसे में शहर के अंदर बस स्टैंड होने से बसों और भारी वाहनों का दबाव शहर की मुख्य सड़कों पर बढ़ता है। बस स्टैंड को बाईपास के समीप स्थानांतरित करने से शहर के अंदर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

15 दिनों में हाई-�
हजारीबाग: जिला प्रशासन की 
राशन कार्डधारीयों से ई- केवाईसी 
कराने की अपील
“लड़ो। अगर लड़ नहीं सकते तो बोलो; बोल नहीं सकते तो लिखो; और अगर इतना भी नहीं कर सकते, तो जो लड़ रहे हैं उनका मनोबल मत तोड़ो।”

खुदीराम बोस
बरकट्ठा के कोनहराकला में भव्य बजरंगबली मंदिर निर्माण का रास्ता साफ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

बरकट्ठा के कोनहराकला गांव में बजरंगबली के भव्य मंदिर निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहराकला में बजरंगबली के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. गुरुवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित सुनील कुमार पांडेय ने किया. जिसमें यम और नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने भूमि पूजन किया.

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ईश्वर यादव ने इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कोनहारा कला के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की यह बरसों पुरानी इच्छा थी कि गांव में बजरंगबली का एक भव्य मंदिर हो. उन्होंने बताया कि भू
सभी मिलकर करें तिरंगा सम्मान यही है देश का पहचान...
झारखंड हड़ताल अपडेट: JSLPS डाटा एंट्री ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, L-7 वेतनमान की मांग पर अड़े कर्मचारी 

चतरा/झारखंड। झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के आह्वान पर JSLPS में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। आज हड़ताल के दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया। आपको बता दें कि वर्षों पुरानी मांगों, खासकर L-7 वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर राज्यभर के डाटा एंट्री ऑपरेटर आंदोलन पर हैं।

इस मामले में संघ का कहना है कि, राज्य के विभिन्न प्रखंड और जिला स्तर पर कार्यरत कुल 372 डाटा एंट्री ऑपरेटर इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से JSLPS से संबंधित ऑनलाइन कार्य और डाटा एंट्री से जुड़े कामकाज पर व्यापक असर पड़ रहा है।

L-7 वेतनमान और सेवा सुरक्षा प्रमुख मांग

हड़ताल कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों में L-7 वेतनमान लाग�
सीएम हेमंत सोरेन: झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा....

खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की—तो हमारे हक-अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

लोकसभा और राज्यसभा - दोनों सदनों में जल्दबाजी में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पास करा केंद्र सरकार ने झारखंड के हाथ-पैरों को काटने का काम किया है। 

यह काला बिल झारखंड और झारखंडियों के साथ अन्याय है, उनके विकास और भविष्य पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। झारखंड यह सौतेला व्यवहार नहीं सहेगा।

झारखंड में करोड़ों लोगों के सामाजिक सुरक्षा जैसे मईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि योजनाएं बंद होने के कगार पर आ जाएगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करता है। अगर केंद्र सरकार ने यह काला बिल वापस नहीं लिया तो झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा। 

प्रत्येक जिला, प्रत्येक प्रखंड, प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक शहर में इसका कड़ा विरोध किया �
चलकुसा: बरियोंन बिरहोर टोला में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना को लेकर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए
हजारीबाग: माननीय विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा जो हजारीबाग शहर में गूंजा भारत माता कि जय, बंदे मातरम्
संसद ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (MMDR Amendment Bill 2026) को पारित कर दिया है, जिसके तहत झारखंड समेत सभी राज्य सरकारें अब खनिज और खनिज युक्त भूमि पर अपनी मर्जी से कोई अतिरिक्त टैक्स, सेस (उपकर) या लेवी नहीं वसूल सकेंगी। 12 अगस्त 2026 को लोकसभा और 13 अगस्त 2026 को राज्यसभा से यह बिल पास हो चुका है।इस कानून के लागू होने से झारखंड सरकार को मिलने वाले करीब ₹10,000 करोड़ के सालाना अतिरिक्त राजस्व पर सीधा संकट आ गया है। राजस्व में इस भारी कटौती के कारण राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं, विशेषकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम वित्तीय मोर्चे पर प्रभावित हो सकते हैं।
झामुमो ने दी प्रतिक्रिया," खनिज हमारा, जमीन हमारी, लेकिन हक़ छीनने का फरमान दिल्ली का।भाजपा सरकार का यह बिल झारखंड और झारखंडियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। राज्य के राजस्व अधिकार छीनकर झारखंड को पंगु बनाने की यह तानाशाही बिल्कुल नहीं चलेगी।खनिज ल
हजारीबाग: आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में राशन कार्ड डिलीशन, लाभुकों के ई-केवाईसी, खाद्यान्न उठाव, डोर स्टेप डिलीवरी, गोदाम निर्माण एवं आगामी धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा की। सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए।