Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर नोटिस के निर्देश; योजनाओं की प्रगति तेज करने के आदेश डिंडौरी जिले में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिए कि 5 जुलाई 2026 तक 50 दिन से अधिक लंबित सभी प्रकरणों का विभागीय समन्वय के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान विद्युत आपूर्ति में लगातार व्यवधान पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश के डिंडौरी प्रवास के दौरान भी बिजली बाधित होना गंभीर लापरवाही का उदाहरण है। इस मामले में संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इनका शुभारंभ कराने को कहा। कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का प्रत्येक माह निरीक्षण करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए। वहीं एनआरएलएम प्रबंधन को नर्मदा डेम घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोना-पत्तल की दुकान संचालित कराने के निर्देश दिए गए। टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान फूड किट वितरण एवं पोर्टल पर प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन विभागों ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को नॉन-अटेंड रखा है, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में पशुपालन विभाग को 15 दिनों के भीतर कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान एवं संक्रामक रोगों के टीकाकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं शिक्षा विभाग को छात्रवृत्ति, साइकिल एवं पाठ्यपुस्तक वितरण समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास एवं जनमन आवास योजनाओं के तहत शौचालय निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, विभिन्न एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। #Dindori #CollectorReview #TimeLimitMeeting #CMHelpline #GoodGovernance #MadhyaPradesh #Development #PublicService #AdministrativeAction #NationalNews #DindoriNews #MPNews #Governance #BreakingNews #जनहित #डिंडौरी #मध्यप्रदेश #सुशासन #सरकारीयोजनाएं #ब्रेकिंगन्यूज #breakingnews #mpnews #dindorinews #डिंडोरी #viralvideo #halchal24news #highlights #news #newslive

Dindori, Dindori | Jun 29, 2026

MORE NEWS

स्वतंत्रता दिवस पर डिंडौरी से आईं दो तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय, कहीं कीचड़ में प्रभात फेरी तो कहीं फिल्मी गानों पर डांस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिंडौरी जिले से सामने आईं दो तस्वीरों ने सरकारी व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तस्वीर में स्कूली बच्चे कीचड़ से भरे परिसर में प्रभात फेरी निकालते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद कर्मचारी फिल्मी गानों पर डांस करते दिखाई दिए।

कीचड़ के बीच बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

पहला मामला डिंडौरी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरगई का है। बारिश के चलते पंचायत और स्कूल परिसर में जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ था। परिसर में निर्माण सामग्री रखे होने की बात भी सामने आई है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को इसी कीचड़ भरे परिसर से प्रभात फेरी निकालनी पड़ी।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण सामग्री हटाने और परिसर की साफ-सफाई को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। ग्रामीण अवधेश यादव के मुताबिक 10 अगस्त को जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी के निरीक्षण के दौरान भी समस्या से अवगत कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्देश के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

मामले में जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने की बात कही है।

सरकारी कार्यालय में फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो

दूसरी तस्वीर समनापुर महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की बताई जा रही है। यहां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद प्रभारी परियोजना अधिकारी स्वप्निल पुरी सहित कुछ सुपरवाइजर और कर्मचारी फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आए। कार्यक्रम का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

दो तस्वीरों ने खड़े किए सवाल

एक ओर राष्ट्रीय पर्व पर मासूम बच्चे बुनियादी व्यवस्थाओं के अभाव में कीचड़ के बीच प्रभात फेरी निकालते नजर आए, वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद फिल्मी गानों पर कर्मचारियों के डांस का वीडियो सामने आया है।

अब दोनों मामलों को लेकर सरकारी व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि संबंधित विभाग इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।

#Dindori #डिंडौरी #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #सरकारीव्यवस्था #प्रभातफेरी #महिलाएवंबालविकास #सरकारीकार्यालय #ViralVideo #ViralNews #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #GroundReport #NewsUpdate

स्वतंत्रता दिवस पर डिंडौरी से आईं दो तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय, कहीं कीचड़ में प्रभात फेरी तो कहीं फिल्मी गानों पर डांस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डिंडौरी जिले से सामने आईं दो तस्वीरों ने सरकारी व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तस्वीर में स्कूली बच्चे कीचड़ से भरे परिसर में प्रभात फेरी निकालते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद कर्मचारी फिल्मी गानों पर डांस करते दिखाई दिए। कीचड़ के बीच बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी पहला मामला डिंडौरी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरगई का है। बारिश के चलते पंचायत और स्कूल परिसर में जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ था। परिसर में निर्माण सामग्री रखे होने की बात भी सामने आई है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को इसी कीचड़ भरे परिसर से प्रभात फेरी निकालनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण सामग्री हटाने और परिसर की साफ-सफाई को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। ग्रामीण अवधेश यादव के मुताबिक 10 अगस्त को जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी के निरीक्षण के दौरान भी समस्या से अवगत कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्देश के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। मामले में जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने की बात कही है। सरकारी कार्यालय में फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो दूसरी तस्वीर समनापुर महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की बताई जा रही है। यहां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद प्रभारी परियोजना अधिकारी स्वप्निल पुरी सहित कुछ सुपरवाइजर और कर्मचारी फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आए। कार्यक्रम का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। दो तस्वीरों ने खड़े किए सवाल एक ओर राष्ट्रीय पर्व पर मासूम बच्चे बुनियादी व्यवस्थाओं के अभाव में कीचड़ के बीच प्रभात फेरी निकालते नजर आए, वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद फिल्मी गानों पर कर्मचारियों के डांस का वीडियो सामने आया है। अब दोनों मामलों को लेकर सरकारी व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि संबंधित विभाग इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है। #Dindori #डिंडौरी #स्वतंत्रतादिवस #IndependenceDay #सरकारीव्यवस्था #प्रभातफेरी #महिलाएवंबालविकास #सरकारीकार्यालय #ViralVideo #ViralNews #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #GroundReport #NewsUpdate

Dindori, Dindori | Aug 16, 2026

18 साल की सेवा के बाद भी अनिश्चित भविष्य, अतिथि शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ, जिला डिंडौरी ने जिला अध्यक्ष इमरान मलिक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले करीब 18 वर्षों से अल्प मानदेय पर दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर अध्यापन कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सेवा को लेकर स्थायित्व नहीं है। संघ का आरोप है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने और सेवा की अनिश्चितता के चलते अतिथि शिक्षकों को आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

18 साल बाद भी नौकरी की गारंटी नहीं

संघ के जिलाध्यक्ष इमरान मलिक ने कहा कि कई अतिथि शिक्षक 70 से 80 किलोमीटर दूर तक जाकर स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो समान कार्य के अनुरूप वेतन मिल रहा है और न ही सेवा की स्थायी व्यवस्था है। सीधी भर्ती, प्रमोशन और ट्रांसफर जैसी प्रक्रियाओं के कारण किसी भी समय सेवा से बाहर होने की आशंका बनी रहती है।

पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 2 सितंबर को की गई घोषणाओं को लागू करना, वर्ष 2011 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के अंकों को स्कोर कार्ड में शामिल करना, मानदेय में 100 प्रतिशत वृद्धि कर उसे तत्काल दोगुना करना और 62 वर्ष की आयु तक नियमित एवं निरंतर सेवा का अवसर देना शामिल है।

संघ ने कहा कि वर्ष 2011 की TET परीक्षा के अंकों को स्कोर कार्ड में शामिल करने की मांग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप किए जाने की मांग की जा रही है।

बारिश में भी डटे रहे शिक्षक

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश होती रही, इसके बावजूद बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए। शिक्षकों ने सरकार से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने और सेवा सुरक्षा सहित मानदेय से जुड़ी मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की।

अब देखना होगा कि वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों की मांगों पर शासन क्या निर्णय लेता है।

#अतिथिशिक्षक #GuestTeacher #डिंडौरी #Dindori #अतिथिशिक्षकआंदोलन #शिक्षकआंदोलन #शिक्षामित्र #मानदेय #समानकार्यसमानवेतन #TET #GuestTeacherMP #MadhyaPradesh #MPNews #TeacherProtest #ViralNews

18 साल की सेवा के बाद भी अनिश्चित भविष्य, अतिथि शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ, जिला डिंडौरी ने जिला अध्यक्ष इमरान मलिक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले करीब 18 वर्षों से अल्प मानदेय पर दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर अध्यापन कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सेवा को लेकर स्थायित्व नहीं है। संघ का आरोप है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने और सेवा की अनिश्चितता के चलते अतिथि शिक्षकों को आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 18 साल बाद भी नौकरी की गारंटी नहीं संघ के जिलाध्यक्ष इमरान मलिक ने कहा कि कई अतिथि शिक्षक 70 से 80 किलोमीटर दूर तक जाकर स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो समान कार्य के अनुरूप वेतन मिल रहा है और न ही सेवा की स्थायी व्यवस्था है। सीधी भर्ती, प्रमोशन और ट्रांसफर जैसी प्रक्रियाओं के कारण किसी भी समय सेवा से बाहर होने की आशंका बनी रहती है। पांच प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 2 सितंबर को की गई घोषणाओं को लागू करना, वर्ष 2011 की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के अंकों को स्कोर कार्ड में शामिल करना, मानदेय में 100 प्रतिशत वृद्धि कर उसे तत्काल दोगुना करना और 62 वर्ष की आयु तक नियमित एवं निरंतर सेवा का अवसर देना शामिल है। संघ ने कहा कि वर्ष 2011 की TET परीक्षा के अंकों को स्कोर कार्ड में शामिल करने की मांग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप किए जाने की मांग की जा रही है। बारिश में भी डटे रहे शिक्षक ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश होती रही, इसके बावजूद बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक प्रदर्शन में शामिल हुए। शिक्षकों ने सरकार से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने और सेवा सुरक्षा सहित मानदेय से जुड़ी मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की। अब देखना होगा कि वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों की मांगों पर शासन क्या निर्णय लेता है। #अतिथिशिक्षक #GuestTeacher #डिंडौरी #Dindori #अतिथिशिक्षकआंदोलन #शिक्षकआंदोलन #शिक्षामित्र #मानदेय #समानकार्यसमानवेतन #TET #GuestTeacherMP #MadhyaPradesh #MPNews #TeacherProtest #ViralNews

Dindori, Dindori | Aug 16, 2026

लामटा में रेल सुविधाओं को लेकर जनता का आक्रोश, 6 सितंबर को महाआंदोलन का ऐलान

रेल प्रशासन के खिलाफ लामटा में आक्रोश

लामटा में रेल सुविधाओं और मांगों की अनदेखी को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने वाला है। नागरिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों की बैठक में 6 सितंबर को महाआंदोलन का ऐलान किया गया है। आंदोलनकारियों ने नगर बंद, रेल रोको और चक्का जाम की चेतावनी दी है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की बात भी कही गई है।

लामटा में आयोजित बैठक में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बैठक में 6 सितंबर को लामटा बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने, रेल रोको आंदोलन और प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों और व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन को व्यापक बनाने की चेतावनी दी।

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं चुनाव बहिष्कार के ऐलान ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

अब देखना होगा कि 6 सितंबर के प्रस्तावित आंदोलन से पहले प्रशासन और रेल प्रशासन जनता की मांगों पर क्या कदम उठाता है।

#लामटा #रेलरोको #रेलआंदोलन #चक्काजाम #महाआंदोलन #लामटा_न्यूज #डिंडौरी #मंडला #मध्यप्रदेश #जनआंदोलन #रेलवे #जनता_की_आवाज #वायरलन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज
#madhyapradesh #breakingnews #halchal24news #mpnews #viralnews #highlights #viralvideo #hindinews

लामटा में रेल सुविधाओं को लेकर जनता का आक्रोश, 6 सितंबर को महाआंदोलन का ऐलान रेल प्रशासन के खिलाफ लामटा में आक्रोश लामटा में रेल सुविधाओं और मांगों की अनदेखी को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने वाला है। नागरिकों, व्यापारियों और ग्रामीणों की बैठक में 6 सितंबर को महाआंदोलन का ऐलान किया गया है। आंदोलनकारियों ने नगर बंद, रेल रोको और चक्का जाम की चेतावनी दी है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की बात भी कही गई है। लामटा में आयोजित बैठक में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में 6 सितंबर को लामटा बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने, रेल रोको आंदोलन और प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों और व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन को व्यापक बनाने की चेतावनी दी। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं चुनाव बहिष्कार के ऐलान ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब देखना होगा कि 6 सितंबर के प्रस्तावित आंदोलन से पहले प्रशासन और रेल प्रशासन जनता की मांगों पर क्या कदम उठाता है। #लामटा #रेलरोको #रेलआंदोलन #चक्काजाम #महाआंदोलन #लामटा_न्यूज #डिंडौरी #मंडला #मध्यप्रदेश #जनआंदोलन #रेलवे #जनता_की_आवाज #वायरलन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #madhyapradesh #breakingnews #halchal24news #mpnews #viralnews #highlights #viralvideo #hindinews

Dindori, Dindori | Aug 16, 2026

*बिलगांव बांध के दो गेट 17 अगस्त को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे* 

 बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने तथा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए 17 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे बांध के दो गेट खोले जाएंगे। दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले जाएंगे, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा। कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता अनुसार अधिक खोले जा सकते हैं।

बांध के गेट खोले जाने से शाहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमढेरा, बलगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडी सरई, डुंडी सरई, चांटी, चंडवाही एवं कारीगढ़हरी तथा मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कटराई एवं फुलवाही गांव प्रभावित हो सकते हैं। संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील है कि वे बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं तथा सावधानी बरतें।
#BilgaonDam #Dindori #DamGates #WaterRelease #HeavyRainfall #WaterFlow #PublicSafety #SafetyAlert #Shahpura #Mehandwani #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #RainAlert #StaySafe #DindoriNews #collectordindori #jansampark

*बिलगांव बांध के दो गेट 17 अगस्त को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे* बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने तथा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए 17 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे बांध के दो गेट खोले जाएंगे। दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले जाएंगे, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा। कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता अनुसार अधिक खोले जा सकते हैं। बांध के गेट खोले जाने से शाहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमढेरा, बलगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडी सरई, डुंडी सरई, चांटी, चंडवाही एवं कारीगढ़हरी तथा मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कटराई एवं फुलवाही गांव प्रभावित हो सकते हैं। संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील है कि वे बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं तथा सावधानी बरतें। #BilgaonDam #Dindori #DamGates #WaterRelease #HeavyRainfall #WaterFlow #PublicSafety #SafetyAlert #Shahpura #Mehandwani #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #RainAlert #StaySafe #DindoriNews #collectordindori #jansampark

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

सड़क दुर्घटना में जीवन रक्षा की दिशा में प्रभावी पहल : पीएम राहत योजना
#RoadSafety #LifeSavingInitiative #PMReliefScheme #RoadAccident #SaveLives #EmergencyMedicalCare #Dindori #MadhyaPradesh #PublicAwareness #GovernmentInitiative #collectordindori

सड़क दुर्घटना में जीवन रक्षा की दिशा में प्रभावी पहल : पीएम राहत योजना #RoadSafety #LifeSavingInitiative #PMReliefScheme #RoadAccident #SaveLives #EmergencyMedicalCare #Dindori #MadhyaPradesh #PublicAwareness #GovernmentInitiative #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026