सेवा संकल्प यात्रा पहुंची मां नर्मदा डैम घाट डिंडौरी, शाम 7:15 बजे हुई मां नर्मदा की आरती
सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वड़नगर से वाराणसी के लिए रवाना हुई सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को डिंडौरी स्थित मां नर्मदा डैम घाट पहुंची। इस अवसर पर शाम 7:15 बजे मां नर्मदा की भव्य आरती एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आरती के माध्यम से सेवा, श्रद्धा, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प यात्रा में शामिल लगभग 100 प्रतिभागी डिंडौरी में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा का उद्देश्य सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansamparkdindori
#SevaSankalpYatra #NarmadaAarti #Dindori #MaaNarmada #SevaAurShraddha #JanKalyan #SocialParticipation