*जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा, पोषण संवाद एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित आंगन मिलन सेवा के तहत परियोजना डिंडौरी के सेक्टर नेवसा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र देवरी माल में पोषण संवाद एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, श्री पंकज सिंह तेकाम, श्रीमती कीर्ति गुप्ता सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सीडीपीओ परियोजना डिंडौरी सुश्री कीर्ति चंदेल एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती मनीषा उइके द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ पोषण संवाद किया गया। इस दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पोषण विविधता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के समुचित विकास के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य जांच के माध्यम से हितग्राहियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं को उनके कार्यों के लिए प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय अमले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
#sevasanakalp #SevaSankalpAbhiyan #AanganMilanSeva #Nutrition #HealthCheckup #Dindori #PoshanAbhiyan #WomenAndChildDevelopment #MadhyaPradesh #JansamparkMP