डूंगरपुर में आरक्षण लॉटरी पर भाजपा का हंगामा, बोली- गलत वार्ड आरक्षित किए; कोर्ट जाएंगे
डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में आरक्षण लॉटरी के बाद भाजपा ने विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने एससी और एसटी के लिए आरक्षित वार्डों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई वार्डों में संबंधित वर्ग की आबादी ही नहीं है। पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन समेत नेताओं ने लॉटरी को खारिज कर दोबारा भौतिक सत्यापन और आरक्षण की मांग की। भाजपा ने मांग पूरी नहीं होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी। कलेक्टर देशलदान ने कहा कि आरक्षण जनसंख्या के आधार पर हुआ है और भाजपा की आपत्ति पर जांच करवाई जाएगी।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #MunicipalElection #Election2026
Dungarpur, Dungarpur | Aug 17, 2026