बांसवाड़ा में टीबी मरीजों के संपर्क वालों की होगी स्क्रीनिंग, जरूरत पर कराए जाएंगे एक्स-रे
बांसवाड़ा में टीबी मरीजों के परिवारजनों और नजदीकी संपर्क में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग करेगा। जरूरत पड़ने पर उनके एक्स-रे भी कराए जाएंगे। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने टीबी संक्रमण की समय पर पहचान और रोकथाम पर जोर दिया। बैठक में एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने और चार एएनसी जांच का प्रतिशत 89 से बढ़ाकर 95 प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मामलों की जांच चिकित्सक की निगरानी में कराने को कहा। ब्लॉक स्तर पर कमेटियां गठित कर रोजाना 10 एचआरपी महिलाओं से फोन पर संपर्क किया जाएगा।
#Banswara #TB #Tuberculosis #TBFreeIndia #HealthDepartment HealthScreening XRay