उदयपुर में दो वकीलों पर जानलेवा हमला, फ्राइपेन से ताबड़तोड़ वार; एक गंभीर घायल, बार एसोसिएशन में आक्रोश
उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया। फतहनगर निवासी अधिवक्ता अनिल मीणा और सेक्टर-14 निवासी निलेश सेक्टर-11 स्थित चस्का बार एंड रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी की बुकिंग कराने पहुंचे थे। वहां कुछ युवक तेज आवाज में बात कर रहे थे। दोनों ने आवाज धीमी करने को कहा तो युवकों ने फ्राइपेन से मारपीट शुरू कर दी। हमले में अनिल के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, जबकि निलेश भी घायल हुए। अनिल को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के विरोध में बार एसोसिएशन ने आज न्यायिक कार्य नहीं करने का फैसला किया है।
#Udaipur #UdaipurNews #AdvocateAttack #LawyersProtest #CrimeNews RajasthanNews