उदयापोल चौराहे पर खतरनाक स्टंटबाजी, बीच सड़क स्कूटी दौड़ाता दिखा युवक
उदयपुर के व्यस्त उदियापोल चौराहे पर एक युवक का स्कूटी से स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह करीब 4 बजे बीच सड़क स्कूटी चलाते हुए स्टंट कर रहा था। उदियापोल से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का मार्ग जुड़ा होने से यहां 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं, एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते कई बार यातायात को एकतरफा भी किया जाता है। ऐसे में सड़क के बीच स्टंट करना हादसे को न्योता देने जैसा नजर आया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लापरवाही से वाहन चलाने पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #Udiapole #Stunt #ScootyStunt RoadSafety TrafficRules