परशुराम चौराहे पर होटल में लगी आग, दमकलों ने पाया काबू
शहर के परशुराम चौराहे पर गुरुवार को पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल की होटल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नगर निगम की दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। होटल मैनेजमेंट ने भी दमकलकर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल में फायर सेफ्टी उपकरण लगाए जा रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
#HotelFire #FireIncident #ShortCircuit #FireSafety #FireBrigade ParshuramChauraha