Public App Logo
न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों हेतु “उल्लास-एक अभिनव प्रयोग” के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन –––– –––– माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर रायसेन में दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के बीच उत्साह, सहभागिता, रचनात्मकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त को चित्रकला, रंगोली, फैन्सी ड्रेस, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में कु. दृष्टि कश्यप ने प्रथम, श्री पासर कश्यप ने द्वितीय तथा श्री अभिनव पाटस्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्रीमती सोनाली बुनकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीमती करुणा चिट्टजवार एवं श्रीमती मंजू लता रजक संयुक्त रूप से द्वितीय तथा श्रीमती चंद्रलेखा गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कु. रिजा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अंयाशी कोलारे एवं कु. भाव्या राठौर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा श्री सुशोभित श्रीवास्तव एवं श्री नेशन गौर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत रायसेन स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्री बृजेश गौर एवं श्री सौरभ विजेता रहे। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में श्री शंशाक जैन ने प्रथम एवं श्री संदीप मालवीय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दिनांक 15 अगस्त 2026 को “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम के समापन अवसर पर न्यायालयीन कर्मचारियों, उनके बच्चों एवं अधिवक्तागण द्वारा गीत, कविता एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें न्यायालयीन कर्मचारियों एवं उनके अधिवक्तागण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सुहाने द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सहित समस्त न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारी गण, अधिवक्तागण एवं आमजन उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को और अधिक जीवंत एवं आनंदमय बना दिया। “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” के माध्यम से न्यायालयीन परिवार के सदस्यों को अपने कार्य के साथ-साथ खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal - Raisen News