Public App Logo
Profile Picture

PRO JS RAISEN

@projsraisen
2437Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रायसेन में प्राचीन मिश्र तालाब पर स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर तालाब की सफाई की। साथ ही तालाब किनारे पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ चौधरी ने स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया। सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> अंतर्गत आज जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, डॉक्टर्स द्वारा श्रमदान कर अस्पताल परिसर में साफ सफाई की गई। ​इस अवसर पर अस्पताल की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले सफाई मित्रों और स्वच्छता कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>  

जिले की बेगमगंज तहसील के ग्राम घानाकलां ने शिविर लगाकर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
Video 10
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गांवों में पहुंचकर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन कार्य का लिया जायजा

---------
---------

कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को रायसेन जिले में ग्राम पंचायत सिरसौदा, सांचेत, चिकलोद, अमोदा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी लेते हुए पंजीयन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी भी साथ रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत कार्यालयों में संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन और पंजीयन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी प्रकरणों का कार्यवाही पूर्ण कराएं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्वामित्व अधिकार अभिलेख से संबंधित उनकी जानकारी एवं अनुभव भी जाने। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख ग्रामीण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के अधिकार संबंधी दस्तावेज प्राप्त होते हैं और संपत्ति से जुड़े मामलों में उन्हें सुविधा मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में दस्तावेजों की जांच, प्रक्रिया की पूर्णता और अभिलेखों के सुरक्षित संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व अधिकार अभिलेखों से संबंधित कार्य की निरंतर मॉनीटरिंग करते हुए प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Raisen
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधायक डॉ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न
शतायु एवं वरिष्ठ नागरिकों को शाल-श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान, कृत्रिम सहायक उपकरण भी किए गए वितरित
 
--------
--------

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायसेन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कार्यालय परिसर में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शतायु आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों का शाल-श्रीफल तथा एक-एक हजार रू की राशि भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही अन्य उपस्थित वृद्धजनों का भी शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद वृद्धजनों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें सुगम एवं सम्मानजनक जीवन के लिए सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से युवा पीढ़ी को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। परिवार और समाज में वृद्धजनों का सम्मान करना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र वृद्धजनों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री मनोज बॉथम द्वारा कार्यक्रम आयोजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। उपकरण मिलने से वृद्धजनों को दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिलने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
Video 13
Video 14
Video 15
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में डीएलसीसी बैठक सम्पन्न

–––

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएलसीसी समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने शासन की विभिन्न स्वरोजगार सहित अन्य योजनाओं में ऋण वितरण और बैंकिंग गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि शासन की स्वरोजगार से जुड़ी शासकीय योजनाओं के अधिक से अधिक पात्र प्रकरणों में शीघ्र ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राही आर्थिक गतिविधियां शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स के बीच बेहतर समन्वय के साथ प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। बैठक में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने योजनावार प्रगति की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर्स, एलडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
खरीफ विपणन वर्ष 𝟐𝟎𝟐𝟔-𝟐𝟕
---
जिले में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी

✅पंजीयन की अंतिम तिथि: 𝟏𝟎 अक्टूबर 𝟐𝟎𝟐𝟔

✅जिले में निर्धारित पंजीयन केंद्र: 24  

<nis:link nis:type=tag nis:id=raisen nis:value=Raisen nis:enabled=true nis:link/> Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen