Public App Logo
सांची विधायक डॉ चौधरी ने पैमत में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण पैमत तथा आसपास के ग्रामीणों को समय पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा –––– –––– रायसेन जिले के सांची विकासखण्ड के ग्राम पैमत में 162.98 लाख रू लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का सोमवार को सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया। सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत पैमत अंतर्गत आंगनवाड़ी भवन बगरोदा का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बन जाने से पैमत और आसपास के ग्रामीणों को सामान्य उपचार, जांच, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। समय पर उपचार मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी तथा आने-जाने में होने वाला खर्च और समय भी बचेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन भवन में एक बड़ा इंटरेन्स एरिया, माईनर ओटी, कोल्डचैन रूम एवं एक टीकाकरण रूम, मेल वार्ड, फीमेल वार्ड, नर्स वार्ड, वेटिंग एरिया, दो मेडिकल ऑफिसर रूम, रजिस्ट्रेशन रूम, ऑफिस रूम, लैब, रिकार्ड रूम, लेबर रूम आदि उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर एवं स्टॉफ हेु 1 एच एवं 1 जी टाइप आवासगृह का भी निर्माण किया गया है। सीएमएचओ ने कहा कि केन्द्र में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को भी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Directorate of Health Services, Madhya Pradesh - Raisen News