जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया ध्वजारोहरण
––––
––––
जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन, प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का लाईव प्रसारण देखा सुना गया। इसके उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने भी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा गाईड द्वारा आकर्षक परेड की गई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें मिला पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए महिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, होमगार्ड्स को द्वितीय पुरस्कार और जिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में एनसीसी बालिका पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर बालक पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा गाईड कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल रायसेन को द्वितीय पुरस्कार, आरजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके अतिरिक्त पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायसेन को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिले की विकास पुस्तिका का वितरण
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई रायसेन जिले की विकास पुस्तिका का मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का वितरण किया गया। रायसेन जिले की इस विकास पुस्तिका में विगत ढाई वर्ष में रायसेन जिले में अद्योसंरचना और विकास कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन सहित महत्वपूर्ण सौगातों तथा विकास कार्यो का संकलन है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
13 views | Raisen, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026