मैठाणाघाट–ग्वीन–रसियादेव मोटरमार्ग पर भीषण भूस्खलन, सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त।
पौड़ी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीरोंखाल ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आई है। मैठाणाघाट–ग्वीन–रसियादेव मोटरमार्ग पर भीषण भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। भूस्खलन के बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Pauri, Garhwal | Aug 23, 2026