#चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन की सख्ती
#चीनी की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए पौड़ी जनपद में खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर 11 टीमों ने कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली सहित विभिन्न बाजारों में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
टीमों ने चीनी के स्टॉक और उपलब्धता की जांच करते हुए दुकानदारों को नियमों का पालन करने तथा अनावश्यक भंडारण से बचने के निर्देश दिए। कालाबाजारी या अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बाजारों की लगातार निगरानी और औचक चेकिंग जारी रहेगी।
#पौड़ी #चीनी #कालाबाजारी #जमाखोरी #खाद्यपूर्ति विभाग #प्रशासन
Pauri, Garhwal | Aug 23, 2026