#दर्दनाक घटना
#पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पैसों को लेकर विवाद के बाद पूर्व सैनिक बख्तावर सिंह (85) को उनके बेटे बिगारी सिंह (53) ने कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद बेटे ने भी कीटनाशक गटक लिया।
घटना में पिता की घर पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से कीटनाशक की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Pauri, Garhwal | Aug 22, 2026