ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे पलटा टेंपो ट्रेवलर, 17 यात्री सवार
उत्तरकाशी के सोनगाड के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ब्रेक फेल होने से गुजरात के 17 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें 108 एंबुलेंस से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।