Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
mukesh77617
#बदहाल एनएच-119 को लेकर सभासदों का विरोध, मौके पर शुरू हुआ नाली निर्माण,टूटी सड़क और बदहाल नालियों से परेशान पौड़ीवासी,सभासद के #गौरब सागर के विरोध के बाद शुरू हुआ काम
Pauri, Garhwal
| Aug 23, 2026
#बदहाल
#गौरब
MORE NEWS
#चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन की सख्ती #चीनी की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए पौड़ी जनपद में खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर 11 टीमों ने कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली सहित विभिन्न बाजारों में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीमों ने चीनी के स्टॉक और उपलब्धता की जांच करते हुए दुकानदारों को नियमों का पालन करने तथा अनावश्यक भंडारण से बचने के निर्देश दिए। कालाबाजारी या अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बाजारों की लगातार निगरानी और औचक चेकिंग जारी रहेगी। #पौड़ी #चीनी #कालाबाजारी #जमाखोरी #खाद्यपूर्ति विभाग #प्रशासन
Pauri, Garhwal | Aug 23, 2026
#निसनी गांव में ग्रामीणों से संवाद #कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने साबर सिंह जी की अध्यक्षता में निसनी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, नाली निर्माण और अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता जैसी समस्याओं से अवगत कराया। अरुणा कुमार ने मौके से ही संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। साथ ही क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की। जनता की समस्याएं, जनता की आवाज—कांग्रेस की प्राथमिकता।
Pauri, Garhwal | Aug 23, 2026
ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे पलटा टेंपो ट्रेवलर, 17 यात्री सवार उत्तरकाशी के सोनगाड के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ब्रेक फेल होने से गुजरात के 17 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें 108 एंबुलेंस से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।
Pauri, Garhwal | Aug 23, 2026
विकास की धीमी रफ्तार पर चौबट्टाखाल के ग्रामीणों का दर्द, उफनती नदी पार कर कंधों पर मरीज ढोने को मजबूर लोग। कल पौड़ी पहुंचे मंत्री भारत सिंह चौधरी से इस तरह के दृश्यों पर सवाल पूछे जाने पर उनका जवाब था कि विकास धीमे-धीमे होता है 🤦🤦
Pauri, Garhwal | Aug 23, 2026
#श्रीनगर विधानसभा-587 वोटों की जंग: 2027 में श्रीनगर में भाजपा-कांग्रेस के बीच फिर कांटे की टक्कर का अनुमान,श्रीनगर में सियासी समीकरण बदले, 2027 में धन सिंह रावत के सामने कांग्रेस की बड़ी चुनौती, मेयर की भाजपा में एंट्री से बदले समीकरण, अब श्रीनगर में कौन मारेगा 2027 की बाजी?
Pauri, Garhwal | Aug 22, 2026
उत्तराखंड राज्य बने 26 साल पूरे हो चुके हैं। राज्य आंदोलन के दौर में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य यहां के लोगों की सबसे बड़ी जरूरत और प्रमुख मुद्दे थे। लेकिन सवाल यह है कि 26 साल बाद भी क्या इन तीनों क्षेत्रों की तस्वीर बदली है? पहाड़ों में आज भी सड़क, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लोगों की चिंता बनी हुई है। ऐसे में जब मंत्री जी कहते हैं कि “हर काम में समय लगता है”, तो सवाल उठता है कि आखिर इन बुनियादी जरूरतों के लिए और कितना समय लगेगा? क्या उत्तराखंड की जनता को इन मुद्दों पर ठोस बदलाव के लिए अभी और इंतजार करना होगा? क्योंकि 2027 का चुनाव नजदीक है और यह ही तीन मुद्दे फिर सुनाई देंगे🤦🤦🤦
Pauri, Garhwal | Aug 22, 2026
#दर्दनाक घटना #पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पैसों को लेकर विवाद के बाद पूर्व सैनिक बख्तावर सिंह (85) को उनके बेटे बिगारी सिंह (53) ने कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद बेटे ने भी कीटनाशक गटक लिया। घटना में पिता की घर पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से कीटनाशक की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Pauri, Garhwal | Aug 22, 2026
पौड़ी नगर पालिका के डेढ़ साल के कामकाज पर सभासद ने उठाए सवाल, वार्डों में विकास कार्य नहीं होने का आरोप। पौड़ी नगर पालिका के डेढ़ साल के कार्यकाल को लेकर वार्ड नंबर 4 के सभासद अरविंद रावत ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पालिका के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वार्डों की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि डेढ़ साल का समय बीतने के बावजूद वार्डों में जरूरी और अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं, जिससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Pauri, Garhwal | Aug 22, 2026