छात्राओं से अश्लील एवं अभद्र व्यवहार के आरोप, प्राचार्य पर सख़्त कार्रवाई के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन में छात्रों ने सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
पन्ना,अजयगढ़:-शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ के प्राचार्य अरविल कुजूर पर छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर छात्र-छात्राओं में नाराजगी सामने आई है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्राओं को गलत नजरिए से देखने, गलत नजरिए से छूने तथा छात्राओं से बदतमीजी किए जाने की घटनाएं सामने आने का आरोप है।इससे छात्राएं परेशान हैं और उनके द्वारा प्राचार्य की सेवा समाप्त कर कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की कथित घटनाओं से महाविद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा छात्र-छात्राओं में भी नाराजगी है।ज्ञापनकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ऐसी गतिविधियां भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करती हैं। साथ ही उन्होंने मामले में भारतीय दंड संहिता के आईटी एक्ट में सजा के प्रावधानों का भी उल्लेख किया है।छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में राज्यपाल से महाविद्यालय को ऐसे प्राचार्य से बचाने की अपील भी की गई है।ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र-छात्राएं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।वहीं,ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब मामले में प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय से जुड़े लोगों की नजर बनी हुई है।जब इस विषय मे प्राचार्य अरविल कुजूर से बात की गई तो उनके द्वारा आरोपों को पूरी तरह से ख़ारिज करते हुए कहा गया मेरे ऊपर लगाये गए सभी आरोप निराधार हैं मेरे द्वारा किसी भी छात्रा के साथ कोई भी अश्लील या गलत व्यवहार नहीं किया गया। वही छात्राओं के समर्थन में आए आकाश जाटव ने कहा कि ये मामला छात्रायो से सम्बंधित हैं हम सभी संगठन उनके साथ उनके समर्थन मे खड़े हुए हैं छात्राओं द्वारा कहा गया हैं कि यहाँ के प्राचार्य के द्वारा छात्रायो को गलत नजरिये से देखते हैं और गलत तरीके से छूते हैं इसलिए हम सबने कहा हैं कि उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कि जावे। ज्ञापन देने मे मुख्य रूप से काजल कुशवाहा,राधा पाल, मंजू तिवारी,रश्मि विश्वकर्मा,पुष्पांजलि साहू,रागनी साहू,रोहिणी अहिरवार,रजनी साहू, प्रभा साहू,संजना जाटव,आकांक्षा पटेल ,अंकित गुप्ता, अभय प्रताप , कृष्णकांत द्विवेदी, अनुज बुंदेला , सचिन वर्मा सहित बड़ी संख्या मे छात्र व छात्राये सम्मलित हुए।
#panna #LatestNews #MadhyaPradesh #trending #cmmohanyadav #viralreelschallenge #pradeshvarta #ajaygarh #COLLECTORPANNA #jitupatwari #MP #educational #cmmohanyadavji #viralpost #viral Rahul Gandhi Jitu Patwari