*कृषि विभाग के दल ने ग्रामों का भ्रमण कर फसल स्थिति एवं विभागीय योजनाओं का किया निरीक्षण*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा उपसंचालक कृषि श्री राजेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि के नेतृत्व में विभागीय दल द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर कृषकों के खेतों में फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकासखंड करंजिया के ग्राम गोरखपुर, झनकी माल एवं सैलवार ग्राम पंचायत तथा कृषकों के खेतों में पहुंचकर धान एवं सोयाबीन की फसलों का जायजा लिया गया। वर्तमान में फसलों में रोग एवं कीट व्याधि समस्या का अवलोकन कर तत्काल कीटनाशी का प्रयोग तथा आवश्यक यांत्रिक नियंत्रण प्रयोगों को अपनाने की सलाह कृषक के खेत पर ही दी गई।
सैलवार ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लेते हुए दल द्वारा कृषकों से चर्चा कर स्वामित्व योजना, एग्रीस्टेक फॉर आईडी में खसरा जुड़वाने हेतु कृषकों के साथ आवश्यक कार्यवाही एवं प्रोत्साहन तथा फसल की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जानकारी तथा फार्मर आईडी के महत्व एवं इसके माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। विभागीय दल द्वारा ग्राम रोजगार सहायक श्री मदन नागवंशी एवं पटवारी श्री राजू चौहान के साथ उपस्थित होकर कृषकों से चर्चा की गई। इस दौरान कृषकों को फसल नुकसानी होने पर या अंकुरण न होने की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना द्वारा दावा राशि क्लेम संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई तथा फसल बीमा के महत्व एवं योजना का लाभ लेने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
*बीज वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण’*
विभागीय दल द्वारा ग्राम गोरखपुर स्थित गौसिया बीज भंडार का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीज वितरण से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी करने सहित आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण दल में श्री कृष्ण कुमार चौहान प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी कृषि सह सहायक संचालक, डॉ नेहा धूरिया सहायक संचालक कृषि सहित विकासखंड करंजिया का कृषि विभाग का अमला सम्मिलित हुए।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansampark #Dindori #AgricultureDepartment #PMDhanDhanyaKrishiYojana #FarmerID #CropInspection #PMFBY #AgricultureDevelopment
13 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026