संत रविदास जयंती के अवसर पर कलश यात्रा का शुभारंभ
संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर आज नालंदा जिले में आयोजित कलश यात्रा का शुभारंभ उप विकास आयुक्त (DDC), नालंदा महोदया द्वारा किया गया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में निकली इस यात्रा ने संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Aug 18, 2026