Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Bihar

प्रेस विज्ञप्ति
स्थान- नालन्दा
दिनांक : 15 अगस्त 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे नालंदा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, ध्वजारोहण के साथ शहीदों को किया गया नमन

बिहारशरीफ (नालंदा) आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे नालंदा जिले में राष्ट्रप्रेम, उत्साह और गौरव के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों तथा सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड एवं अंचल स्तर पर भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश की एकता एवं सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह स्थल पर पूर्वाह्न 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नालंदा समाहरणालय सहित विभिन्न प्रमुख सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य समारोह में जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा जिलावासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नालंदा के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, युवा, किसान, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, सड़क एवं आधारभूत संरचना, रोजगार, पर्यटन, स्वच्छता, जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नालंदा का विकास केवल आधारभूत संरचनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा नालंदा बनाने का प्रयास है जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन की सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने आम नागरिकों से जिले के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

*शिक्षा, युवा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति*
जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) तथा 9 नए डिग्री कॉलेज संचालित किए जा चुके हैं। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, लाइव क्लास, कंप्यूटर लैब एवं नियमित मूल्यांकन की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री की विभिन्न छात्र-कल्याण योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को DBT के जरिए लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
युवाओं को कौशल, रोजगार, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए माई भारत पोर्टल के माध्यम से 3 हजार से अधिक युवाओं का निःशुल्क पंजीकरण कराया गया है। रोजगार कैंप एवं नियोजन मेलों के माध्यम से इस वर्ष नालंदा के लगभग 1300 से अधिक युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है।

*किसानों और ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति*
कृषि क्षेत्र में बीज वितरण, जैविक खेती, फसल विविधीकरण एवं किसान कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। 72 हजार से अधिक किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया गया है तथा जैविक खेती एवं आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 4 लाख 72 हजार से अधिक किसानों को राशि उपलब्ध कराई गई है।
ग्रामीण संपर्कता को मजबूत करने के लिए बिहारशरीफ एवं राजगीर में 235 पथों का चयन कर 360 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही 17 पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

*जनकल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर*
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के लगभग 4 लाख 10 हजार लाभुकों को प्रत्येक माह DBT के माध्यम से पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने और उनके त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का अवसर मिल रहा है। जिले की सभी 227 पंचायतों में सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

*स्वास्थ्य सेवाओं में भी हुआ विस्तार*
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में ICU सेवा शुरू की गई है तथा सदर अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी एवं अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 8 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

*स्वच्छ, हरित और विकसित नालंदा की दिशा में प्रयास*
स्वच्छ एवं सुंदर नालंदा के लिए कचरा प्रबंधन तथा जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाब, आहर, पईन एवं कुओं के जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। जिले में बड़ी संख्या में जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार पूरा किया गया है।
वहीं, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। राजगीर के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास सहित विभिन्न योजनाओं से जिले में पर्यटन और जनसुविधाओं को नई गति मिली है।

*Paint My City के विजेताओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान*
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले में आयोजित ‘Paint My City’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के लोगों को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
पूरे शहर एवं जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच मिठाइयां, विशेषकर जलेबी, वितरित की गईं। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नागरिकों से स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित नालंदा के निर्माण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास की वास्तविक सफलता तभी संभव है, जब इसमें जनभागीदारी हो।
समारोह का वातावरण पूरे दिन राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा। जिलेवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर सेनानियों तथा देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
#CMSamratChoudhary
#CMOBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
#आजादी_का_उत्सव
#स्वतंत्रता_दिवस_2026
#IndependenceDay2026
#IndependenceDay
#15August2026

प्रेस विज्ञप्ति स्थान- नालन्दा दिनांक : 15 अगस्त 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे नालंदा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, ध्वजारोहण के साथ शहीदों को किया गया नमन बिहारशरीफ (नालंदा) आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे नालंदा जिले में राष्ट्रप्रेम, उत्साह और गौरव के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों तथा सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड एवं अंचल स्तर पर भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और देश की एकता एवं सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह स्थल पर पूर्वाह्न 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नालंदा समाहरणालय सहित विभिन्न प्रमुख सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में निर्धारित समयानुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा जिलावासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नालंदा के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, युवा, किसान, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, सड़क एवं आधारभूत संरचना, रोजगार, पर्यटन, स्वच्छता, जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिले की उपलब्धियों को रेखांकित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नालंदा का विकास केवल आधारभूत संरचनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा नालंदा बनाने का प्रयास है जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन की सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने आम नागरिकों से जिले के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। *शिक्षा, युवा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति* जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) तथा 9 नए डिग्री कॉलेज संचालित किए जा चुके हैं। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, लाइव क्लास, कंप्यूटर लैब एवं नियमित मूल्यांकन की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री की विभिन्न छात्र-कल्याण योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को DBT के जरिए लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। युवाओं को कौशल, रोजगार, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए माई भारत पोर्टल के माध्यम से 3 हजार से अधिक युवाओं का निःशुल्क पंजीकरण कराया गया है। रोजगार कैंप एवं नियोजन मेलों के माध्यम से इस वर्ष नालंदा के लगभग 1300 से अधिक युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। *किसानों और ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति* कृषि क्षेत्र में बीज वितरण, जैविक खेती, फसल विविधीकरण एवं किसान कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। 72 हजार से अधिक किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया गया है तथा जैविक खेती एवं आधुनिक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 4 लाख 72 हजार से अधिक किसानों को राशि उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण संपर्कता को मजबूत करने के लिए बिहारशरीफ एवं राजगीर में 235 पथों का चयन कर 360 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का निर्माण किया गया है। साथ ही 17 पुलों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। *जनकल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर* सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के लगभग 4 लाख 10 हजार लाभुकों को प्रत्येक माह DBT के माध्यम से पेंशन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने और उनके त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का अवसर मिल रहा है। जिले की सभी 227 पंचायतों में सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। *स्वास्थ्य सेवाओं में भी हुआ विस्तार* जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में ICU सेवा शुरू की गई है तथा सदर अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी एवं अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 8 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। *स्वच्छ, हरित और विकसित नालंदा की दिशा में प्रयास* स्वच्छ एवं सुंदर नालंदा के लिए कचरा प्रबंधन तथा जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाब, आहर, पईन एवं कुओं के जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। जिले में बड़ी संख्या में जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार पूरा किया गया है। वहीं, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। राजगीर के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास सहित विभिन्न योजनाओं से जिले में पर्यटन और जनसुविधाओं को नई गति मिली है। *Paint My City के विजेताओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान* स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले में आयोजित ‘Paint My City’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के लोगों को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। पूरे शहर एवं जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच मिठाइयां, विशेषकर जलेबी, वितरित की गईं। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नागरिकों से स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित नालंदा के निर्माण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास की वास्तविक सफलता तभी संभव है, जब इसमें जनभागीदारी हो। समारोह का वातावरण पूरे दिन राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा। जिलेवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर सेनानियों तथा देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। #CMSamratChoudhary #CMOBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #आजादी_का_उत्सव #स्वतंत्रता_दिवस_2026 #IndependenceDay2026 #IndependenceDay #15August2026

Nalanda, Bihar | Aug 15, 2026

80th Independence Day Nalanda
#IndependenceDay2026 #HappyIndependenceDay #HarGharTiranga #ProudIndian #JaiHind #FreedomDay #IndiaAt79 #VandeMataram
#IPRDBihar

80th Independence Day Nalanda #IndependenceDay2026 #HappyIndependenceDay #HarGharTiranga #ProudIndian #JaiHind #FreedomDay #IndiaAt79 #VandeMataram #IPRDBihar

Nalanda, Bihar | Aug 15, 2026

Paint My City

Paint My City

Nalanda, Bihar | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस-2026 के पावन अवसर पर विशेष Facebook Live 🇮🇳
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information Relations Department, Government of Bihar
#आजादी_का_उत्सव
#स्वतंत्रता_दिवस_2026
#IndependenceDay2026
#IndependenceDay
#15August2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस-2026 के पावन अवसर पर विशेष Facebook Live 🇮🇳 Samrat Choudhary CMO Bihar Information Relations Department, Government of Bihar #आजादी_का_उत्सव #स्वतंत्रता_दिवस_2026 #IndependenceDay2026 #IndependenceDay #15August2026

Nalanda, Bihar | Aug 15, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
#IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay 
#ProudIndian 
#JaiHind 
#VandeMataram 
#HarGharTiranga

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #ProudIndian #JaiHind #VandeMataram #HarGharTiranga

Nalanda, Bihar | Aug 15, 2026

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

 आज दिनांक 14.08.2026 को टाउन हॉल, बिहारशरीफ में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित "अटल वयो अभ्युदय योजना" के अन्तर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा आयोजित की गयी।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India  
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित आज दिनांक 14.08.2026 को टाउन हॉल, बिहारशरीफ में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित "अटल वयो अभ्युदय योजना" के अन्तर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा आयोजित की गयी। Samrat Choudhary CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Aug 14, 2026

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

 आज दिनांक 14.08.2026 को टाउन हॉल, बिहारशरीफ में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित "अटल वयो अभ्युदय योजना" के अन्तर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा आयोजित की गयी।
Samrat Choudhary  
CMO Bihar  
Press Information Bureau - PIB,  Government of India   
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित आज दिनांक 14.08.2026 को टाउन हॉल, बिहारशरीफ में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित "अटल वयो अभ्युदय योजना" के अन्तर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा आयोजित की गयी। Samrat Choudhary CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Aug 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
----------------------
दिनाँक: 14.08.2026

विषय: नालन्दा के बिंद प्रखंड में *कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप* कार्यक्रम आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

 कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), नालंदा के तत्वावधान में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक डॉ नितेश कुमार के मार्गदर्शन में बिंद प्रखंड अंतर्गत ताजनीपुर पंचायत के नौरंगा ग्राम में कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर खेती से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराना तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नालंदा श्री धनंजय कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, हरनौत के वैज्ञानिकों सहित कृषि विभाग एवं आत्मा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 प्रमुख रूप से उद्यान वैज्ञानिक कुमारी विभा रानी, मृदा वैज्ञानिक श्री उमेश नारायण उमेश तथा पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. विद्याशंकर सिन्हा ने किसानों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत तकनीकी जानकारी दी।
उद्यान वैज्ञानिक कुमारी विभा रानी ने किसानों को फल, सब्जी एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उद्यान विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक विधि से उद्यानिकी फसलों की खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने की अपील की।

मृदा वैज्ञानिक श्री उमेश नारायण उमेश ने मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों एवं पोषक तत्वों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. विद्याशंकर सिन्हा ने पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दी। उन्होंने पशुओं के संतुलित आहार, टीकाकरण, रोगों की रोकथाम, स्वच्छता तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ वैज्ञानिक पशुपालन अपनाकर किसान अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण श्री सुधीर कुमार ने कृषि यंत्रीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से समय, श्रम एवं लागत की बचत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभागीय योजनाओं एवं किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी।

बिंद प्रखंड की प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं किसानों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं आत्मा की प्रखंड पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने आत्मा द्वारा संचालित प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, किसान समूह आधारित गतिविधियों एवं अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा की।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी कृषि, उद्यान, मृदा एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न समस्याएं वैज्ञानिकों के समक्ष रखीं। वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही आवश्यक तकनीकी सुझाव एवं समाधान बताए। इससे किसानों को अपनी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नालंदा श्री धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी वैज्ञानिकों एवं विभागीय पदाधिकारियों तक पहुंचती है और उनका व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराया जा सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि आत्मा, नालंदा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग, आत्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी जानकारी तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने किसानों को कृषि के साथ उद्यानिकी, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं वैज्ञानिक पशुपालन को अपनाने की सलाह दी, ताकि खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जा सके।
कार्यक्रम में किसानों के बीच वैज्ञानिक संवाद के साथ-साथ आत्मा एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। किसानों को बताया गया कि विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर संबंधित कृषि कर्मियों से संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता व्यक्त की।
कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Agriculture, Government of Bihar 
Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute 
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ---------------------- दिनाँक: 14.08.2026 विषय: नालन्दा के बिंद प्रखंड में *कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप* कार्यक्रम आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), नालंदा के तत्वावधान में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक डॉ नितेश कुमार के मार्गदर्शन में बिंद प्रखंड अंतर्गत ताजनीपुर पंचायत के नौरंगा ग्राम में कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर खेती से जुड़ी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराना तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नालंदा श्री धनंजय कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, हरनौत के वैज्ञानिकों सहित कृषि विभाग एवं आत्मा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उद्यान वैज्ञानिक कुमारी विभा रानी, मृदा वैज्ञानिक श्री उमेश नारायण उमेश तथा पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. विद्याशंकर सिन्हा ने किसानों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक कुमारी विभा रानी ने किसानों को फल, सब्जी एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उद्यान विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक विधि से उद्यानिकी फसलों की खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने की अपील की। मृदा वैज्ञानिक श्री उमेश नारायण उमेश ने मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों एवं पोषक तत्वों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के लिए अत्यंत आवश्यक है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. विद्याशंकर सिन्हा ने पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दी। उन्होंने पशुओं के संतुलित आहार, टीकाकरण, रोगों की रोकथाम, स्वच्छता तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ वैज्ञानिक पशुपालन अपनाकर किसान अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं। कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण श्री सुधीर कुमार ने कृषि यंत्रीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से समय, श्रम एवं लागत की बचत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभागीय योजनाओं एवं किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी। बिंद प्रखंड की प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं किसानों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं आत्मा की प्रखंड पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने आत्मा द्वारा संचालित प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, किसान समूह आधारित गतिविधियों एवं अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा की। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी कृषि, उद्यान, मृदा एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न समस्याएं वैज्ञानिकों के समक्ष रखीं। वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही आवश्यक तकनीकी सुझाव एवं समाधान बताए। इससे किसानों को अपनी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक, आत्मा, नालंदा श्री धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी वैज्ञानिकों एवं विभागीय पदाधिकारियों तक पहुंचती है और उनका व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि आत्मा, नालंदा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग, आत्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी जानकारी तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने किसानों को कृषि के साथ उद्यानिकी, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं वैज्ञानिक पशुपालन को अपनाने की सलाह दी, ताकि खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जा सके। कार्यक्रम में किसानों के बीच वैज्ञानिक संवाद के साथ-साथ आत्मा एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। किसानों को बताया गया कि विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर संबंधित कृषि कर्मियों से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने कृषक-वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता व्यक्त की। कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

Nalanda, Bihar | Aug 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
........................

 अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

 आज दिनांक 14.08.2026 को टाउन हॉल, बिहारशरीफ में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित "अटल वयो अभ्युदय योजना" के अन्तर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा आयोजित की गयी।

श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा द्वारा बताया गया कि यह योजना माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषणा तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सशक्तिकरण, सम्मानजनक जीवन, स्वास्थ्य, आश्रय, भोजन एवं वित्तीय से संबंधित लाभपहुँचाने के लिए है।

 इस अवसर पर श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा, श्री आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, सुश्री शालिनी प्रकाश, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, डॉ० श्री संत, विशेषज्ञ चिकित्सा पदा०, डॉ० नीरज सिंह, अध्यक्ष, नालन्दा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, नालन्दा, डॉ० सर्वदामन कश्यप, प्रधानाध्यापक, नालन्दा कॉलेज, नालन्दा, ब्रहमकुमारी दीदी कुमारी अनुपम, साईबर सेल के अवर निरीक्षक, श्री परमेश्वर महतो, रोटरी क्लब सदस्य एवं समाजसेवी एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित की गई।

 इस कार्यक्रम में सुश्री प्राची रिया, वरीय उप समाहर्त्ता, एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में नवादा के टीम द्वारा साईबर ठगी के विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी, साथ हीं साईबर सेल के पुलिस पदाधिकारी, चिकित्सा से संबंधित, ब्रहमकुमारी के अनुपम जी आदि द्वारा विभिन्न विषयों पर जागरूकता हेतु चर्चा की गयी। इस अवसर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य के ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित बुजुर्गों की जॉच की गयी। कार्यक्रम में संगीत, वाद-विवाद, परिचर्चा, के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा पेंटिंग / चित्रकला से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय सोगरा उच्च विद्यालय, नालन्दा कॉलेजिएट + 2, बिहारशरीफ, एस०एस० बालिका +2 विद्यालय, नालन्दा, मध्य विद्यालय, वियावानी के बच्चों की उपस्थिति रही एवं बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया। 

कार्यक्रम के उद्घोषक के रूप में निहारिका एवं म्यूजिशयन के रूप राकेश कुमार एवं टीम, तथा सामाजिक सुरक्षा के श्री विनोद कुमार सिंह, श्री शशि शर्मा, श्री राजेन्द्र कुमार रजक, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री आशीष भारद्वाज, श्री रामपुकार बिन्द, श्री भूषण कुमार, सुश्री अंकिता सिन्हा, सेवा/शांति कुटीर के कर्मी, उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ........................ अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित आज दिनांक 14.08.2026 को टाउन हॉल, बिहारशरीफ में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित "अटल वयो अभ्युदय योजना" के अन्तर्गत एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा आयोजित की गयी। श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा द्वारा बताया गया कि यह योजना माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषणा तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सशक्तिकरण, सम्मानजनक जीवन, स्वास्थ्य, आश्रय, भोजन एवं वित्तीय से संबंधित लाभपहुँचाने के लिए है। इस अवसर पर श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा, श्री आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, सुश्री शालिनी प्रकाश, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, डॉ० श्री संत, विशेषज्ञ चिकित्सा पदा०, डॉ० नीरज सिंह, अध्यक्ष, नालन्दा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, नालन्दा, डॉ० सर्वदामन कश्यप, प्रधानाध्यापक, नालन्दा कॉलेज, नालन्दा, ब्रहमकुमारी दीदी कुमारी अनुपम, साईबर सेल के अवर निरीक्षक, श्री परमेश्वर महतो, रोटरी क्लब सदस्य एवं समाजसेवी एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित की गई। इस कार्यक्रम में सुश्री प्राची रिया, वरीय उप समाहर्त्ता, एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नवादा के टीम द्वारा साईबर ठगी के विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी, साथ हीं साईबर सेल के पुलिस पदाधिकारी, चिकित्सा से संबंधित, ब्रहमकुमारी के अनुपम जी आदि द्वारा विभिन्न विषयों पर जागरूकता हेतु चर्चा की गयी। इस अवसर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य के ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित बुजुर्गों की जॉच की गयी। कार्यक्रम में संगीत, वाद-विवाद, परिचर्चा, के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा पेंटिंग / चित्रकला से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय सोगरा उच्च विद्यालय, नालन्दा कॉलेजिएट + 2, बिहारशरीफ, एस०एस० बालिका +2 विद्यालय, नालन्दा, मध्य विद्यालय, वियावानी के बच्चों की उपस्थिति रही एवं बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया। कार्यक्रम के उद्घोषक के रूप में निहारिका एवं म्यूजिशयन के रूप राकेश कुमार एवं टीम, तथा सामाजिक सुरक्षा के श्री विनोद कुमार सिंह, श्री शशि शर्मा, श्री राजेन्द्र कुमार रजक, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री आशीष भारद्वाज, श्री रामपुकार बिन्द, श्री भूषण कुमार, सुश्री अंकिता सिन्हा, सेवा/शांति कुटीर के कर्मी, उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Aug 14, 2026