स्वच्छता ही सेवा 2026 | बिहारशरीफ नगर निगम, नालन्दा
भारत सरकार के “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01/10/2026 को बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा आनंद मार्ग अंचल कार्यालय के समीप में “एक दिन - एक घंटा - एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत सभी जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा मार्ग मे झाड़ू लगाकर श्रमदान किया गया.
इस अवसर पर श्री कौशलेंद्र कुमार, माननीय सांसद, नालंदा; श्रीमान राजू यादव, पूर्व विधान पार्षद, श्रीमती अनिता देवी, माननीया महापौर, बिहारशरीफ; श्रीमती आईशा शाहीन, माननीया उपमहापौर, बिहारशरीफ; श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ; नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के माननीय सदस्य श्री धनंजय कुमार उर्फ पप्पू यादव श्री विनोद रविदास एवं श्री संजय कुमार आजाद; श्री शम्स रज़ा, उप नगर आयुक्त, बिहारशरीफ; माननीय वार्ड पार्षदगण, श्री साकेश कुमार सिन्हा एवं श्री त्रिपुरारी शरण संजय, नगर प्रबंधक, श्री कुंदन कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
इस सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी, जिम्मेदारी और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।
CMO Bihar
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Oct 1, 2026