प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
...................................................
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
वृद्धजनों के सम्मान, अधिकारों एवं कल्याण के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार के द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना "अटल वयो अभ्युदय योजना" चलाया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों यथा - सक्रिय और स्वस्थ्य वृद्धावस्था, अंतर-पीढ़ीगत बंधन तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों कल्याण एवं योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर दिनांक 01.10.2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान डॉ० अजय कुमार, जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा, श्री आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, श्री मनीष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा, सुश्री शालिनी प्रकाश, कलां एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, सुश्री प्राची रिया, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नालन्दा, श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, नालन्दा, मो० निजामुद्दीन अंसारी, शमा विकास समिति, इस्लामपुर, ब्रहमकुमारी ज्योति दीदी एवं श्रीमती स्नेहा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
जिले के सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ, एस०एस०बालिका उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ एवं नालन्दा कॉलेजिएट +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, विभिन्न प्रकार के गीत का आयोजन किया गया तथा ब्रहमकुमारी द्वारा लगभग 20 मिनट का Meditation कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजूर्गों और बच्चों के बीच कैरम बोर्ड एवं नींबू चम्मच रेस का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वृद्धजन के सम्मान हेतु एवं नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं सधन्यवाद के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
1 views | Nalanda, Bihar | Oct 1, 2026